फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Apna Dal Kameravadi takes back the name of seats it declared.

यूपी में नया सियासी समीकरण: बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, पहले घोषित सीटों की सूची वापस ली

Sat, 23 Mar 2024 05:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Mar 2024 05:15 PM IST
सार

अपना दल कमेरावादी ने यूपी में तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सूची जारी की थी। शनिवार को पार्टी ने सूची वापस ले ली है और कहा कि जल्द ही संशोधित सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
Apna Dal Kameravadi takes back the name of seats it declared.
अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल व मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में अपना दल कमेरावादी अब बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने लोकसभा की तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पार्टी की नेता पल्लवी पटेल कल बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन


इसके पहले, कृष्णा पटेल ने इंडिया गठबंधन के तहत अपने स्तर से ही तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। अब उन्होंने घोषित सीटों की सूची वापस ले ली है। पार्टी की तरफ से जारी किए गए बयान में सीटों की सूची को अग्रिम सूचना तक निरस्त करने की बात कही गई है साथ ही कहा है कि शीघ्र ही संशोधित नई सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


अपना दल ने तीन सीटों मिर्जापुर, कौशांबी और फूलपुर में चुनाव लड़ने का एलान किया था। सीटों की घोषणा करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा था कि हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और अब तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed