फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Apartment collapsed in Lucknow: Eyewitness described the scene

लखनऊ में गिरा अपार्टमेंट: प्रत्यक्षदर्शी ने बयां किया मंजर, धमाका ऐसा कि मानो बम फट गया हो, समा गईं झोपड़ियां

Fri, 29 Sep 2023 06:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 29 Sep 2023 06:45 AM IST
सार

रात को सभी लेबर खाना-पीना खाकर लेटे थे। कुछ झोपड़ी के अंदर थे तो कुछ गर्मी के चलते बाहर थे। करीब 11.30 बजे अचानक जोरदार धमाके की आवाज का एहसास हुआ। 

विज्ञापन
Apartment collapsed in Lucknow: Eyewitness described the scene
लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पीजीआई थानाक्षेत्र के सेक्टर-12 में बृहस्पतिवार रात कालिंदी पार्क के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा तेज धमाके के साथ गिरा। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मजदूर का काम करने वाली बीकेटी निवासी सुनील ने बताया कि वह रोड के दूसरी तरफ झोपड़ी डालकर रहता है। रात को सभी लेबर खाना-पीना खाकर लेटे थे। कुछ झोपड़ी के अंदर थे तो कुछ गर्मी के चलते बाहर थे। करीब 11.30 बजे अचानक जोरदार धमाके की आवाज का एहसास हुआ। लगा कि बम फट गया हो। हड़बड़ा कर बाहर निकला तो देखा कि निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढह गया था और झोपड़ियां उसमें समा गईं थीं। बिना सोचे-समझे वह मलबे में कूद गया और लोगों को तलाशने लगा। इस बीच पुलिस और दमकलकर्मी पहुंच गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पांच झोपड़ियों में चार पुरुष, दो बच्चे और एक महिला थी। घटना के वक्त पांच अन्य मजदूर भी खड़े थे। वह लोग भी अपार्टमेंट का हिस्सा ढहते ही उसमें गिर पड़े। लोगों ने किसी तरह पांचों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे ने कुल 14 लोग घायल हुए जिसमें 2 की मौत हुई। 12 गंभीर रुप से घायल हैं जिनका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


इलाकाई लोगों में दहशत
निर्माणाधीन अपार्टमेंट के पास ही कई अपार्टमेंट बने हैं। हादसे के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे से इलाकाई लोगों में दहशत है।

इनकी हुई मौत
प्रतापगढ़ निवासी मुकादम (35), दो माह की आयशा।

ये लोग हुए घायल 
हादसे में अभिजीत कुमार, चंदन कुमार, दरोगा, रूकसाना, गोलू, अफसाना, लालबाबू और चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed