फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aparna Yadav press conference in Lucknow.

UP Chunav 2022: अपर्णा यादव बोलीं- योगी राज में एक भी दंगा और घोटाला नहीं हुआ

Sun, 30 Jan 2022 03:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Jan 2022 03:53 PM IST
सार

अपर्णा यादव ने कहा कि योगीराज में प्रदेश की कानून व्यवस्था में जबरदस्त सुधार हुआ है। प्रदेश दंगामुक्त हो चुका है।

विज्ञापन
Aparna Yadav press conference in Lucknow.
भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने भाजपा सरकार के पांच साल के शासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी राज के पांच साल में प्रदेश में एक भी दंगा और घोटाला नहीं हुआ। 2017 में भाजपा की जीत के बाद ही प्रदेश में असली बदलाव आया क्योंकि हमारे पास संकल्प और नीयत दोनों अच्छी थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच साल में 47 हजार से ज्यादा भूमाफिया और गुंडे जेल भेजे गए हैं। दो हजार करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला। पहले युवाओं को बिना सिफारिश नौकरी नहीं मिलती थी अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है अब प्रदेश में 59 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य कवच दिया गया है। पांच साल में 43 लाख लोगों को पक्का घर मिला है। ढाई करोड़ लोगों को शौचालय दिया गया है। प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर्णा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अपराधी पलायन कर रहे हैं। अब बहू-बेटियों को डर नहीं लगता है। भाजपा सरकार में प्रदेश गुंडाराज, भ्रष्टाचार और दंगाराज से मुक्त है।


अपर्णा यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के टिकट पर केवल यूपी में ही लड़की लड़ सकती है। पंजाब में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष भी अब सवाल उठा रही हैं। वहां, महिला कांग्रेस की 12 कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगा था एक को भी नहीं मिला। उन्होंने पूछा कि प्रियंका जी आप कैसे लड़कियों को लड़वाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed