फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anurag Thakur said that CM Yogi Adityanath is continuously taking UP forward

अनुराग ठाकुर बोले: यूपी को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं बुलडोजर वाले बाबा, पहले पलायन के लिए जाना जाता था प्रदेश

Fri, 28 Jul 2023 07:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 28 Jul 2023 07:30 PM IST
सार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यूपी के सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि वह प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। पहले यूपी पलायन के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन
Anurag Thakur said that CM Yogi Adityanath is continuously taking UP forward
अनुराग ठाकुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बुलडोजर वाले बाबा (सीएम योगी आदित्यनाथ) यूपी को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। छह वर्ष पहले तक यूपी अपराधिक घटनाओं, दंगों और वर्ग विशेष के पलायन के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यूपी की तस्वीर बदल चुकी है। अब यहां खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारे ईमानदार नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से देश लगातार समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित देश बनाने के लिए हमें पांच संकल्प लेने होंगे। ये पांच संकल्प हैं-अपने देश को विकसित बनाना है, गुलामी की सोच को दूर करना है, अपनी संस्कृति पर गर्व करना है, एकुजटता बनाई रखनी है और कर्तव्य पालन की भावना को लगातार विकसित करते जाना है।
विज्ञापन


चीन से अरुणाचल के खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधा मंजूर नहीं

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जल्दी ही हमारी टीमें एशियन गेम्स में भाग लेने चीन जाने वाली हैं। चीन ने हमारे अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के वीजा पर वह मुहर न लगाने की बात की, जो अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के वीजा पर लगाई जाती है। हमने स्पष्ट कह दिया कि अरुणाचल प्रदेश हमारा अभिन्न हिस्सा है, इसलिए यह हमें स्वीकार नहीं। अगर अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों के वीजा पर वैसी ही स्टांप लगाकर देंगे, तभी जाएंगे। एशियन गेम्स में भारत की फुटबाल टीम भी हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार सरकार बनी, तो तीसरे नंबर की होगी अर्थव्यवस्था

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि एनडीए शासन के 9 साल के कार्यकाल में हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गई। अगर तीसरी बार मोदी सरकार बनी तो यह तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed