फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   antigen test is compulsory on toll plaza

टोल प्लाजा पर होगी गैर राज्यों से आने वालों की जांच

Sat, 28 Nov 2020 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
antigen test is compulsory on toll plaza
निगोहां और इटौंजा टोल प्लाजा पर होगा एंटीजेन टेस्ट
विज्ञापन

राजधानी के एंट्री प्वॉइंट पर अब गैर राज्यों से आने वाले लोगों की एंटीजेन जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग निगोहां और सीतापुर रोड स्थित इटौंजा टोल प्लाजा पर जल्द जांच शुरू कराएगा। अफसरों का कहना है कि संक्रमित मिलने पर संबंधित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
जिला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के प्रभारी डॉ. एमके सिंह के मुताबिक, गैर राज्यों के नंबर वाले वाहनों को टोल पार करते ही रोककर एंटीजेन जांच की जाएगी। इसके लिए संबंधित सीएचसी की आरआरटी टीम की ड्यूटी लगाई गई है। पॉजिटिव आने पर यदि मरीज का घर लखनऊ में होगा तो उसे होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। अगर घर यहां नहीं है तो उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। मालूम हो कि अभी तक सिर्फ आगरा एक्सप्रेस-वे टोल पर जांच हो रही थी।
विज्ञापन

ये सवाल भी उठ रहे
टोल प्लाजा पर कोरोना जांच की योजना पर सवाल उठ रहे हैं। इसका कारण है कि टोल से वाहन तेज रफ्तार से निकलते हैं, ऐसे में इन्हें कैसे रोका जाएगा। इसके अलावा गैर राज्य के किसी व्यक्ति ने अगर यूपी के नंबर का वाहन बुक कराया हो तो वह बिना जांच कराए ही निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed