{"_id":"602900648ebc3ee90f500e16","slug":"anti-national-protest-is-going-on-behind-protest-against-farm-bills-says-anil-rajbhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि बिलों के विरोध में देश का विरोध किया जा रहा है: यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि बिलों के विरोध में देश का विरोध किया जा रहा है: यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर
Sun, 14 Feb 2021 04:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Feb 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन में देश विरोधी नारे लग रहे हैं। भारत के गौरव तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। विपक्ष किसान आंदोलन का राजनीतिकरण करने में जुटा हुआ है। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की कर्मस्थली को भव्यता देने का काम किया जा रहा है। 16 फरवरी को पूरे प्रदेश में सभी जिलों में पुलिस बैंड महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में धुन बजाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान आंदोलन में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लागू बिल को वापस किए जाने की आड़ में देश का विरोध शुरु कर दिया गया है। जनता इसको लेकर जरुर सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता सबसे बड़ी अदालत होती है। प्रियंका गांधी के प्रयागराज में गंगा नदी में स्नान करने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश बदल रहा है। यह बदलते स्वरुप का एक उदाहरण मात्र है। इस मौके पर पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।