फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anti encroachment programme in city

तालाब पर बने मकानों पर चलेगा बुल्डोजर

Tue, 12 Nov 2013 07:59 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Tue, 12 Nov 2013 07:59 AM IST
विज्ञापन
anti encroachment programme in city

शहरों में तालाब व पोखरों की जमीन पर बने मकान तोड़े जाएंगे।

विज्ञापन


यही नहीं निकायों को ऐसे कितने मकान व अवैध कब्जे हटाए गए, इसकी जानकारी हर महीने पांच तारीख को निकाय निदेशालय को देनी होगी।

इसमें किसी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी पर कार्रवाई भी होगी।

राज्य में शहरीकरण तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, सूबे की आबादी 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 हो चुकी है।

पढ़ें- NRHM: यूपी ने नहीं दिया करोड़ों का हिसाब


मगर इसका सर्वाधिक लाभ प्रापर्टी डीलरों व बिल्डरों ने ही उठाया। उन्होंने सरकारी जमीनों, तालाब, पोखरे और कब्रिस्तान तक की जमीनें बेच डाली।

इतना ही नहीं इन जमीनों पर रातोंरात मकान व इमारतें भी खड़ी कर दी गईं। हाईकोर्ट ने ऐसे कब्जों को गंभीरता लेते हुए अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


यह है खेल

शहर का दायरा बढ़ने के साथ ग्राम समाज की जमीनें निकायों में शामिल हो गई हैं। ग्राम समाज की जमीनों पर तालाब, पोखरे, चारागाह और कब्रिस्तान हुआ करते थे।

निकायों में शामिल होने के बाद नगर निगम व पालिका परिषद के लेखपाल और तहसीलदारों ने इन जमीनों का प्रापर्टी डीलरों से सौदा किया।

प्रापर्टी डीलरों ने इन जमीनों को बेचा और इससे होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा अधिकारियों को भी दिया। यही कारण है कि शहरों के अधिकतर तालाब, पोखरे, चारागाहों पर मकान बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी संस्थाएं भी पीछे नहीं
ऐसा नहीं है कि केवल प्रापर्टी डीलरों ने ही तालाब, पोखरे और चारागाहों की जमीनों को बेचा है। सरकारी संस्थाओं ने भी इन पर कब्जा किया है।

नगर विकास विभाग को मिली सूचना के मुताबिक, कई शहरों में आवास विकास परिषद व विकास प्राधिकरणों ने तालाब, पोखरे, चारागाहों की जमीनों को बेचा है।

उदाहरण के लिए लखनऊ में ही विकास प्राधिकरण ने कई बिल्डरों को जमीनें बेची हैं।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed