{"_id":"65267204233ea3516501eff3","slug":"anti-corruption-bureau-team-arrested-clerk-while-taking-bribe-in-ayodhya-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया समाज कल्याण विभाग का क्लर्क, एसीबी ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया समाज कल्याण विभाग का क्लर्क, एसीबी ने किया गिरफ्तार
Wed, 11 Oct 2023 03:29 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Oct 2023 03:29 PM IST
सार
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग के क्लर्क को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कैंट थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी (सफेद शर्ट में)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में तैनात लिपिक को 15 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मिल्कीपुर तहसील के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक स्थित एक महाविद्यालय के प्राचार्य शिवपूजन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि समाज कल्याण विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक आनंद विक्रम उपाध्याय स्कूल का पासवर्ड व यूजर आईडी देने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी के गेट पर ताला देखकर भड़के अखिलेश यादव, गेट फांदकर अंदर घुस गए, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में बिजली संकट बढ़ा, गांवों में पांच घंटे की कटौती, कई यूनिटों के बंद होने से बढ़ा संकट
शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो के निरीक्षक दिनेश उपाध्याय व अमित कुमार सिंह की टीम ने बुधवार की सुबह ट्रैप लगाया।
पूर्व नियोजित तरीके से जब शिवपूजन सिंह ने आरोपी क्लर्क को रुपये दिए तभी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कैंट थाने ले जाया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।