फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ansal technical campus take decision in favour of students

अंसल टेिक्नकल कैंपस पूरा कराएगा विद्यार्थियों का कोर्स

Wed, 17 Jul 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ansal technical campus take decision in favour of students
अंसल टेक्निकल कैंपस पूरा कराएगा कोर्स, छात्रों के भविष्य को देखते हुए लिया निर्णय
विज्ञापन

बीटेक-बीआर्क के लिए संस्थान ने लिया था फाइनल क्लोजर
राजधानी के अंसल टेक्निकल कैंपस में बीटेक-बीआर्क की पढ़ाई कर रहे सैकड़ों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। संस्थान ने अपने यहां पहले से पढ़ रहे बीटेक व बीआर्क के विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए उनका कोर्स पूरा कराने का निर्णय लिया है। हालांकि वह नए प्रवेश नहीं लेगा। इसके लिए संस्थान ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में एफिडेविट देकर कहा है कि वह इन विद्यार्थियों का कोर्स पूरा कराएगा।
संस्थान ने पिछले सत्र 2018-19 में एआईसीटीई व आर्किटेक्चर काउंसिल से प्रोग्रेसिव क्लोजर व नए सत्र 2019-20 में फाइनल क्लोजर की अनुमति ले ली। नए सत्र में जब छात्र कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि संस्थान बंद हो गया है। इसके बाद से बीटेक के दो व बीआर्क के तीन बैच के सैकड़ों विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने विश्वविद्यालय व संस्थान में आवेदन देकर कोर्स पूरा कराने की मांग की थी। क्योंकि अगर संस्थान बंद हुआ तो उन्हें किसी अन्य कॉलेज या किसी अन्य शहर के कॉलेज जाकर अपना कोर्स पूरा करना होगा।
विज्ञापन

छात्रों ने हाल में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक से भी मिलकर अपना भविष्य बचाने की गुहार लगाई थी। उन्होंने आश्वस्त किया था कि विवि छात्रों का भविष्य सुरक्षित करेगा। इस क्रम में संस्थान के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में संपर्क कर कहा कि वह विद्यार्थियों के कोर्स पूरा कराना चाहता है। विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि संस्थान ने एफिडेविट दिया है कि वह पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों का कोर्स पूरा कराएंगे। ऐसे में कुलपति से अनुमति लेकर इन्हें कोर्स पूरा कराने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेटीयू से मांगी है अनुमति
छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए हमने बीटेक के बचे दो बैच व बीआर्क के बचे हुए 3 बैच पूरा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए एकेटीयू से अनुमति मांगी है। हमारा प्रोग्रेसिव क्लोजर जारी रहेगा।
-आरके यादव, निदेशक, अंसल टेक्निकल कैंपस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed