फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ansal API promoter director Pranav Ansal summoned by ED

Lucknow News: अंसल एपीआई के प्रमोटर निदेशक प्रणव अंसल को ईडी ने किया तलब

Wed, 07 May 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ansal API promoter director Pranav Ansal summoned by ED
अंसल एपीआई के प्रमोटर निदेशक प्रणव अंसल को ईडी ने किया तलब
लखनऊ। निवेशकों की जमा पूंजी हड़पने वाले अंसल एपीआई (अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड) के प्रमोटर निदेशक प्रणव अंसल और उनकी पत्नी शीतल मिगलानी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया है। दोनों को नोटिस भेजकर अगले सप्ताह राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय बुलाया गया है, जहां उनसे निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के आरोपों के बारे में पूछताछ होगी।
विज्ञापन


बता दें कि ईडी ने बीते दिनों अंसल एपीआई के दिल्ली, लखनऊ और गाजियाबाद के आठ ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमें 218 करोड़ रुपये की 62 संपत्तियों के साथ 174 कंपनियों की जानकारी भी सामने आई थी। इन कंपनियों के जरिये निवेशकों की रकम को विदेश भेजने के प्रमाण भी मिले थे। छापे के दौरान बार-बार सूचित किए जाने पर भी प्रणव अंसल जांच एजेंसी के सामने नहीं आए थे, जिसकी वजह से अब उन्हें नोटिस देकर तलब किया गया है। दस्तावेजों की पड़ताल में सामने आया था कि प्रणव अंसल ने अपनी पत्नी शीतल मिगलानी के नाम पर 200 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्तियां खरीदी हैं। इसकी जानकारी प्रणव अंसल के मोबाइल से मिली थी।
विज्ञापन


ईडी के अधिकारियों के मुताबिक अंसल एपीआई के खिलाफ निवेशकों की ओर से यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में करीब 135 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित 100 से अधिक मुकदमे दर्ज कराए गए थे, जिसके आधार पर ईडी ने मनी लॉन्डि्रंग एक्ट के तहत जांच शुरू करते हुए छापे मारे थे। इस दौरान प्रणव अंसल के साथ निदेशक दीपक मोवर व अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों के आवास और कार्यालयों को खंगाला गया था। निवेशकों को कंपनी ने अपनी ऐसी परियोजनाओं में निवेश के लिए फंसाया, जो कभी पूरी नहीं हुईं या कभी सौंपी ही नहीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed