{"_id":"5bc5715ebdec2269871ed98d","slug":"ansal-api-chairman-susheel-ansal-is-asked-to-attend-meeting-of-vidhansabha-yachika-samiti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंसल एपीआई के चेयरमैन एक नवंबर को तलब, विधानसभा की याचिका समिति ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंसल एपीआई के चेयरमैन एक नवंबर को तलब, विधानसभा की याचिका समिति ने दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा की याचिका समिति ने एक नवंबर को होने वाली बैठक में अंसल एपीआई के चेयरमैन सुशील अंसल को मौजूद रहने के लिए कहा है। अंसल एपीआई के खिलाफ शिकायतों की जांच कर रही याचिका समिति की उपसमिति के कई बार बुलाने पर भी अभी तक चेयरमैन खुद सुनवाई में नहीं पहुंचे हैं।
उपसमिति संयोजक व विधायक विनोद कुमार कटियार ने कहा कि सुशांत गोल्फ सिटी में आवंटियों के विवादों के निस्तारण को जरूरी है कि चेयरमैन सुनवाई में शामिल हों। याचिका समिति के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को भी इससे अवगत करा दिया है।
बताया कि सोमवार को याचिका समिति की बैठक में चेयरमैन के प्रतिनिधि पहुंचे थे। हालांकि, किसी वजह से बैठक टल गई। कटियार ने कहा कि प्रमुख सचिव विधानसभा को भी उन्होंने अंसल एपीआई के चेयरमैन को अगली याचिका समिति की बैठक में बुलाने के लिए कहा है।

आवंटियों की सुनवाई एक नवंबर के बाद
विनोद कटियार ने बताया कि एक नवंबर को अंसल एपीआई, एलडीए, आवास विभाग का पक्ष जानने के बाद आवंटियों की भी सुनवाई होनी है। एक नवंबर को इसके लिए तारीख तय होगी। कहा कि बड़ी संख्या में आवंटियों की शिकायतें हमारे पास आई हैं। उनको अपना पक्ष रखने का मौका याचिका समिति की उपसमिति देगी। इससे ही निष्पक्ष रूप से उचित कार्रवाई हो सकेगी।