{"_id":"68fd3ba132bb5068df02eae7","slug":"another-doctor-of-pgi-left-the-institute-lucknow-news-c-13-lko1070-1441062-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीजीआई के एक और डॉक्टर ने छोड़ा संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीजीआई के एक और डॉक्टर ने छोड़ा संस्थान
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई।
लखनऊ। सरकारी संस्थान से डॉक्टरों के पलायन का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। संजय गांधी पीजीआई के न्यूरो सर्जन डॉ. कमलेश भैसोड़ा ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। डॉ. भैसोड़ा ने करीब तीन साल पहले नोटिस दिया था। इसे मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने निजी संस्थान जॉइन कर लिया है।
राजधानी के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों से डॉक्टरों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। इसकी सबसे बड़ी वजह निजी अस्पतालों में मिलने वाला तगड़ा वेतन है। सरकारी संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के वेतन की शुरुआत करीब डेढ़ लाख रुपये मासिक वेतन से होती है। वहीं, बड़े निजी अस्पताल सरकारी संस्थानों के डॉक्टरों को औसतन चार से पांच लाख रुपये महीना वेतन आसानी से देते हैं। कई मामलों में यह वेतन 10 लाख से भी ज्यादा होता है। सरकारी संस्थान जहां प्राइवेट प्रैक्टिस की मनाही करते हैं, वहीं कई निजी अस्पतालों में इस पर भी पाबंदी नहीं है।
एसजीपीजीआई से पिछले कुछ समय में इस्तीफा देने वाले डॉक्टर
इंडोक्राइन सर्जरी- डॉ. अमित अग्रवाल
गैस्ट्रो सर्जरी- डॉ. आनंद प्रकाश
गैस्ट्रो मेडिसिन- डॉ. अभय वर्मा
यूरोलॉजिस्ट- डॉ. राकेश कपूर