फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another dengue victim dies

Lucknow News: एक और डेंगू पीड़ित की मौत

Mon, 21 Oct 2024 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Another dengue victim dies
लखनऊ। राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक और डेंगू पीड़ित की मौत हो गई। इस साल पांच डेंगू पीड़ितों की जान जा चुकी है। सोमवार को डेंगू के 14 नए मरीज मिले।
विज्ञापन


जानकीपुरम विस्तार निवासी सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी दीपक शुक्ला की पत्नी बबिता शुक्ला (55) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उनकी प्लेटलेट्स काफी कम हो गई थीं। हालत ज्यादा खराब होने पर दो दिन पहले उन्हें इंदिरानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उनकी जान चली गई।
विज्ञापन




शनिवार रात डेंगू पीड़ित गोमतीनगर निवासी अशोक कुमार की मां कमलेश (84 वर्ष) की मौत हो गई थी। फैजुल्लागंज में 24 सितंबर को बुखार से पीड़ित सामंती की जान चली गई थी। कार्ड टेस्ट में वह डेंगू पॉजिटिव निकली थीं। 26 सितंबर को फैजुल्लागंज प्रथम के श्रीनगर के श्रेयांश ने दम तोड़ा था। वह भी डेंगू पॉजिटिव मिले थे। डेंगू पॉजिटिव रहे काकोरी के व्यवसायी विशाल गुप्ता (40) की भी 26 सितंबर को ही मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को इंदिरानगर में चार, अलीगंज और टूड़ियागंज में तीन-तीन, चंदरनगर में दो व माल और ऐशबाग में डेंगू का एक-एक मरीज मिला। राहत की बात रही कि मलेरिया का नया केस नहीं मिला। इस वर्ष जनपद में अब तक डेंगू के कुल 1506 और मलेरिया के 460 रोगी मिल चुके हैं। उधर, मच्छर पनपने की स्थितियां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 13 घरों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed