{"_id":"271c2ee632e05f354b732c633cac6057","slug":"another-chance-in-teachers-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नियुक्ति में 12091 अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नियुक्ति में 12091 अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए होने वाली काउंसलिंग में 12091 ऐसे अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जाएगा जिनका नाम पहले काउंसलिंग सूची में नहीं था।
विज्ञापन
मालूम हो कि शिक्षा विभाग की ओर से 72 हजार पदों पर नियुक्ति की जानी थी। लेकिन उसे लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कोर्ट चले गए और कहा कि बेहतर रैंक होने के बाद भी उन्हें अवसर नहीं दिया जा रहा है। कुछ समय पहले कोर्ट से उन्हें राहत दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से उन अभ्यर्थियों की सूची बनाना तैयार किया जिन्हें काउंसलिंग में अवसर दिया जाना है।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नई सूची में 12091 ऐसे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा जो पहले सूची से बाहर थे।