फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another case of fraud of 29.90 lakhs on Ansal company

Lucknow News: अंसल कंपनी पर 29.90 लाख की ठगी का एक और केस

Fri, 25 Jul 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Another case of fraud of 29.90 lakhs on Ansal company
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मंगलवार को अंसल कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों पर दो पीड़ितों से प्लॉट के नाम पर 29.90 लाख की ठगी का एक और केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 243 हो गई है।
विज्ञापन


इटावा के सिविल लाइन निवासी संजीव कुमार यादव के मुताबिक 2010 में उन्होंने व उनकी परिचित रोहनी खुराना ने संयुक्त रूप से अंसल कंपनी में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित साइट में दो प्लॉट 29.90 लाख में बुक कराए थे। दोनों ने कंपनी में भुगतान भी किया था। मगर उन्हें कब्जा नहीं मिला। 2024 में उन्हें व परिचित को पता चला कि उन्होंने जो प्लॉट बुक कराए थे, वे विवादित स्थल पर हैं। मामले में जब दोनों ने अंसल कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों से शिकायत की तो उन्हें दूसरे स्थान पर प्लॉट आवंटित करने की बात कही गई। इसके बावजूद पीड़ितों के नाम पर रजिस्ट्री नहीं हुई। ऐसे में संजीव ने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed