{"_id":"68756d30af6ed765f50d20cd","slug":"another-case-of-fraud-of-14-lakhs-on-ansal-lucknow-news-c-13-knp1050-1291791-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंसल पर 14 लाख की ठगी का एक और केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंसल पर 14 लाख की ठगी का एक और केस
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी के खिलाफ 14 लाख की ठगी की एक और एफआईआर दर्ज हुई है। चौक के दर्जी की बगिया निवासी देवयानी बाजपेई से हाइटेक टाउनशिप में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। इसके साथ ही अब शहर भर के थानों में दर्ज मामलों की संख्या 241 हो गई है।
देवयानी के मुताबिक 16 फरवरी 2012 में उन्होंने अंसल कंपनी की हाईटेक टाउनशिप गोल्फ सिटी में एक प्लॉट बुक कराया था। इसके लिए उन्होंने 14 लाख की चेक देकर भुगतान किया था। बुकिंग के समय उनसे कई कागजों पर हस्ताक्षर भी लिए गए थे, जिसमें बिल्डर-बायर एग्रीमेंट भी था। मगर 2018 तक देवयानी को प्लॉट पर कब्जा नहीं मिला। उन्होंने 2019 में रेरा में शिकायत की। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने दूसरा प्लॉट देने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि उस पर भी उन्हें आज तक कब्जा नहीं मिला। थक हार कर देवायनी ने 11 जुलाई को थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।