{"_id":"db9014fffdc4b8b4c386fa352ce4c0c2","slug":"another-attack-on-samajwadi-party-over-relief-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत कैंप पर सपा को ओलमा काउंसिल की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत कैंप पर सपा को ओलमा काउंसिल की धमकी
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 29 Dec 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अमीर रशादी मदनी ने मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के कैंप को लेकर सपा सरकार को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन
मदनी ने कैंप पर बुलडोजर चलवाने का आरोप लगाते हुए सरकार द्वारा शपथ पत्र लेकर पांच लाख रुपये की राहत को नाटक बताया है।
शनिवार को लखनऊ में मौलाना रशादी ने कहा कि सरकार सहायता के नाम पर राहत शिविर में रह रहे मुजफ्फर नगर के दंगा पीड़ितों को उनके घरों से बेदखल कर रही है।
कभी नहीं जा सकते घर
उन्होंने बताया कि सहायता के नाम पर पांच लाख के लिए जो शपथ पत्र लिया जा रहा है, उस पर लिखा है कि सहायता राशि पाने वाले लोग अपने घरों को कभी वापस नहीं जा सकते हैं। अगर वे वापस जाते हैं तो उनकी सहायता राशि उनसे वसूल ली जाएगी।
विज्ञापन
मौलाना ने कहा कि हद यह है कि जो लोग कैंपों में रह रहे हैं उन्हें यहां से चले जाने के लिए प्रशासनिक दबाव बनाते हुए कैंपों पर बुलडोजर चलवाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार इन सभी आदेशों को तत्काल वापस लेते हुए कैंपों में रह रहे दंगा पीड़ितों को उनके घरों पर सुरक्षित भिजवाने व पुनर्वास की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो ओलमा काउंसिल जल्द ही पूरे प्रदेश में जन आंदोलन शुरू करेगी। साथ ही दिल्ली के जंतर मंतर पर अनशन जारी करेगी।