{"_id":"78144373fad5bd99040735b8e30f3555","slug":"another-arrested-in-nrhm-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"5700 करोड़ के घोटाले में एक और अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5700 करोड़ के घोटाले में एक और अरेस्ट
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 30 Nov 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हुए 5700 करोड़ रुपये के एनएचआरएम घोटाले में सीबीआई ने राजधानी से एक अहम गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
सीबीआई ने आरोपी को शुक्रवार सुबह लखनऊ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया श्ाख्स दिलीप कुमार दुबे सुल्तानपुर के स्वास्थ्य विभाग में हेड क्लर्क है।
सीबीआई से मिल रही जानकारी के मुताबिक, 2009-10 और 11 में डिस्ट्रिक्ट ब्लाइंड कंट्रोल सोसाइटी के तहत चश्मे की खरीद में दुबे में फर्जीवाड़ा किया।
किया बड़ा घपला
दुबे ने 14 लाख के अपकरणों में से महज 10 फीसदी का ही वितरण करवाया और कागज पर दिखा दिया कि सभी चश्मों का वितरण हो गया है। राजधानी में दुबे को पूछताछ करने के बाद अब उसे गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि इस महाघोटाले में 14 लोगों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है। इसमें पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा शामिल हैं।
इसके अलावा, आईएसएस अधिकारी प्रदीप शुक्ला की भी गिरफ्तारी हुई थी, पर वह जमानत पर हैं। ज्यादातर आरोपी गाजियाबाद की डासना जेल में हैं। 2010 में एनआरएचएम के नाम पर पास हुए 8200 करोड़ रुपये के बजट में से 5700 करोड़ का घोटाला किया गया था।
विज्ञापन
छह लोगों की ली जान
इस घोटाले की वजह से छह लोग अपनी जान गवां चुके हैं। तीन की हत्या हुई और तीन ने खुदकुशी कर ली। इनमें दो सीएमओ की हत्या हुई तो एक डिप्टी सीएमओ की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इतना ही नहीं, घोटाले में फंसे एक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील वर्मा ने जाँच से बचने के लिए खुदकुशी कर ली थी|
विज्ञापन
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)