फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another ADG named in jail break deal investigation.

जेल ब्रेक के अपराधी को छोड़ने की डील में एक और आईजी का नाम आया

Sun, 24 Sep 2017 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Sep 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
Another ADG named in jail break deal investigation.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

पंजाब की नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टर माइंड गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी घनश्यामपुरिया को छोड़ने के लिए एक करोड़ की डील मामले में एक और पुलिस अफसर का नाम सामने आया है। सूत्रों के अनुसार इंटरसेप्ट की गई बातचीत में इस अधिकारी का पदनाम लिया गया है।

विज्ञापन


वहीं, इस मामले की जांच के लिए अमृतसर गए एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार लौट आए। शनिवार देर शाम उन्होंने डीजीपी सुलखान सिंह से मुलाकात कर अब तक की कार्रवाई से अवगत कराया।
विज्ञापन


आनंद कुमार  ने इस बारे में मीडिया को कुछ भी बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद सच सामने आ जाएगा। पूछताछ में अपराधियों ने क्या बताया? अधिकारियों ने क्या बताया? इन पर उन्होंने कहा कि डीजीपी को रिपोर्ट देने के बाद ही इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी ने कहा कि मीडिया में आई रिपोर्ट के बाद  शासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और मुझे जांच की जिम्मेदारी दी थी। एडीजी कानून-व्यवस्‍था इस मामले की जांच करने अमृतसर गए थे। उन्होंने खुद अपराधियों का बयान रिकॉर्ड किया है। साथ ही इस प्रकरण में सामने आए पंजाब के आईजी इंटेलीजेंस कुंवर वीपी सिंह और अन्य अधिकारियों से भी बात की।

पंजाब पुलिस करेगी विक्की के फेसबुक प्रोफाइल की जांच

Another ADG named in jail break deal investigation.

एडीजी ने बताया कि गोपी घनश्यामपुरिया की गिरफ्तारी को लेकर फेसबुक पर किए गए पोस्ट के बारे में विक्की गोंडर पंजाब में वांछित है। इसकी जांच पंजाब पुलिस करेगी। अंतरराज्यीय अपराधियों को लेकर कुछ इनपुट मिले हैं। वहां आकर कई अपराधी अक्सर यूपी में छिप जाते हैं। इसके लिए दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर ऐसे अपराधियों को पकड़ने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed