{"_id":"683a0ae89862d38c360a3149","slug":"another-accused-arrested-in-encounter-for-firing-on-property-dealer-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1228715-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्राॅपर्टी डीलर पर फायरिंग में एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्राॅपर्टी डीलर पर फायरिंग में एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Sat, 31 May 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 31 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्राॅपर्टी डीलर पर फायरिंग में एक और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ। सर्वोदय नगर में खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर मुर्सलीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले एक और आरोपी को गाजीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी तकरोही निवासी फरमान है, जिस पर दस हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ बृहस्पतिवार देर रात कल्याण अपार्टमेंट के पास हुई।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के अनुसार, चेकिंग के दौरान सी-ब्लॉक चौराहे के पास पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली सफेद एसयूवी को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही वाहन सवार फरमान ने रफ्तार बढ़ा दी। पीछा करने पर एसयूवी कल्याण अपार्टमेंट के पास डिवाइडर से टकरा गई। फरमान गाड़ी से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और एसयूवी के अंदर से नंबर प्लेट बरामद की है। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि फरमान के खिलाफ इंदिरानगर थाने में वर्ष 2018 और 2024 में मारपीट के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
तीन आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
मामले में पुलिस तीन आरोपियों विकासनगर निवासी अर्शल गाजी, इंदिरानगर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी फैज और अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों फैसल, उसके भाई फैजल, समृद्ध, अजय, शादाब, नदीम और अनिमेष पर भी दस-दस हजार का इनाम घोषित है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। यह मामला मुर्सलीन के भाई बाराबंकी के बहरौली निवासी असलम की शिकायत पर गाजीपुर थाने में दर्ज किया गया था।