फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   annual function at rameshwar group of institution

‘विभोर’ में चला नृत्य और संगीत का जादू

Wed, 14 May 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 May 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
annual function at rameshwar group of institution

रामेश्वर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मंगलवार को संस्थान के वार्षिकोत्सव ‘विभोर-2014’ का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हाईकोर्ट इलाहाबाद की लखनऊ बेंच के न्यायाधीश डीके अरोड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में रामेश्वरम इंटरनेशनल एकेडमी व सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत व लघु नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

नृत्य नाटिका में जहां देशभक्ति को दिखाया, वहीं मदर्स डे के उपलक्ष्य में ‘कृष्ण लीला’ का मंचन हुआ। कार्यक्रम में सभी विभागों के निदेशक की ओर से अपने-अपने विभाग की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न विभागों के मेधावियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। गीत एवं संगीत की प्रस्तुतियों का निर्देशन अर्चना शर्मा ने किया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट राजेंद्र शुक्ला, विशिष्ट अतिथि एनआईएफटी रायबरेली के निदेशक डॉ. भरत शाह, यूपीटीयू के प्रो वीसी डॉ. डीएस यादव सहित गणमन्य अतिथियों में एसपी ट्रांस गोमती हबीबुल हसन सहित अन्य लोग लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed