फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Annu tandon joins samajwadi party in Lucknow.

पूर्व कांग्रेस सांसद अन्नू टंडन सपा में शामिल, कहा- अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है मकसद

Mon, 02 Nov 2020 02:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Nov 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Annu tandon joins samajwadi party in Lucknow.
अखिलेश यादव व अन्नू टंडन। - फोटो : amar ujala
करीब एक दशक से ज्यादा समय कांग्रेस में गुजारने के बाद अन्नू टंडन ने अपने समर्थकों के साथ अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली। उन्होंने कहा कि मेरे सपा में शामिल होने का कारण अखिलेश यादव खुद हैं। उन्होंने अपनी सरकार में जितना काम किया उससे ज्यादा करना संभव नहीं था। अखिलेश फिर से मुख्यमंत्री बनें यही मेरा मकसद है।
विज्ञापन


कांग्रेस छोड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने करीब 15 वर्ष कांग्रेस में गुजारे हैं और मुझे राहुल गांधी व सोनिया गांधी से भरपूर स्नेह मिला है लेकिन मैं 2019 के बाद से निराश थी जिसके बाद मैंने तय किया कि अब जनता के लिए काम करना है तो कांग्रेस छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस का संगठन अभी इतना मजबूत नहीं है कि भाजपा का सामना कर सके।
विज्ञापन


अन्नू टंडन वर्ष 2009 में कांग्रेस से चुनाव जीतकर जिले की सांसद बनी थीं। 2014 व 2019 का भी चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नहीं मिली। उपेक्षा व प्रदेश नेतृत्व से नाराज होकर उन्होंने 29 अक्तूबर को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। शनिवार शाम उन्होंने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। इससे पहले उन्होंने अपने ऑडियो मैसेज के जरिये अपने सभी समर्थकों से सपा का साथ देने की अपील भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अखिलेश यादव ने अन्नू टंडन और उनके समर्थकों का स्वागत किया और कहा कि उन्नाव का सांसद रहने के दौरान उन्होंने गरीबों के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों, दलितों और पिछड़ों का जितना नुकसान कर रही है उतना कभी किसी ने नहीं किया। जनता भाजपा से नाराज है और आने वाले उपचुनाव में जनता का गुस्सा नजर आएगा और पता चल जाएगा कि जनता क्या चाहती है?

लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन पर दिया जवाब

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी किसी से भी दुश्मनी नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में हमने भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन किया था। हमने यहां पर उन्हें कमजोर किया। अब बसपा ये कह रही है कि हमने उन्हें धोखा दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में 2022 में चुनाव होने हैं लेकिन बसपा व भाजपा, समाजवादी पार्टी को विधान परिषद चुनाव हराना चाहती हैं इसका क्या कारण है मुझे पता नहीं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है। मुझे खुशी है कि अन्य दलों से नए साथी आ रहे हैं और सपा को मजबूत कर रहे हैं।

राष्ट्रीय संयुक्त सचिव का भी इस्तीफा

कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव व बांगरमऊ के हफीजाबाद गांव निवासी शशांक शेखर शुक्ला ने पूर्व सांसद अन्नू टंडन का समर्थन करते हुए शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। शशांक शेखर शुक्ला ने बताया कि इंदिरा गांधी की कांग्रेस और आज की कांग्रेस में बहुत फर्क है। कांग्रेस में न वह नीति रह गई व न जनसेवा की नीयत।

मालूम हो कि शशांक को बांगरमऊ उपचुनाव में प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया गया था। इसके लिए वह लंबे समय से क्षेत्र में दौरा कर रहे थे। उनके साथ बबलू यादव, रणवीर कुशवाहा, सुंदर लाल गौतम, विजय द्विवेदी, सचिन शुक्ला, सुशील मौर्या, मोहम्मद सलीम, सुहैल खां ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed