{"_id":"6e9613f4f88d5df452bb17b5f9ff9359","slug":"anna-to-agitate-again-before-winter-session-of-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में फिर होगी अन्ना की 'अनशन लीला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में फिर होगी अन्ना की 'अनशन लीला'
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Wed, 16 Oct 2013 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में एक बार फिर से आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
अन्ना संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान जन लोकपाल बिल को पास करने की मांग उठाएंगे।
इस बार एक और अहम मांग होगी, प्रत्याशियों को अस्वीकार करने संबंधी जो नियम इस बार शामिल किया जा रहा है, उसमें भी बदलाव की मांग अन्ना करेंगे।
दरअसल राइट टू रिजेक्ट का जो हम अभी मतदाताओं को मिला है। उसमें अगर अधिकांश वोटर सभी प्रत्याशियों को अस्वीकार भी कर दें, तब भी बचे हुए वोटों के जरिये उम्मीदवार जीते और हारेंगे।
अन्ना की मांग है कि 50 फीसदी से अधिक रिजेक्ट वोट पड़ने की दशा में सभी उम्मीदवारों को आगे कभी भी चुनाव न लड़ने दिया जाए।
भारत भ्रमण कर रहे अन्ना के सिपाही
इस बात की जानकारी वर्तमान टीम अन्ना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य फणींद्र द्विवेदी ने बुधवार को यहां दी। फणींद्र अन्ना आंदोलन के प्रचार और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की मांग को लेकर देश के अनेक राज्यों का साइकिल से भ्रमण करते हुए राजधानी पहुंचे।
विज्ञापन
कुशीनगर निवासी फणींद्र नाथ ने साइकिल से अपनी यात्रा शुरू की और वे बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली होते हुए लखनऊ पहुंचे और यहां से वापस कुशीनगर जा रहे हैं।
विज्ञापन
रोज चलाते हैं 100 किलोमीटर साइकिल
रोजाना करीब 8 से 10 घंटे साइकिल चला कर फणींद्र लगभग 100 किमी का सफर तय करते हैं। उनका कहना है कि, इस दौरान अपना ज्ञापन उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, और अनेक केंद्रीय मंत्रियों तक अपना ज्ञापन पहुंचाया।
वे लखनऊ में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मिलने के लिए पहुंचे। मगर मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते उनकी भेंट नहीं हो सकी। उनको बृहस्पतिवार को बुलाया गया है। तिवारी ने बताया कि, अन्ना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रालेगण सिद्धी में हुई थी।
तिवारी ने बताया कि वहां यह फैसला हुआ है कि, दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में जनलोकपाल को पास कराने के लिए एक बार फिर से अनशन पर बैठा जाएगा।
इसमें काला धन की देश वापसी, जनलोकपाल बिल की उचित ड्राफ्टिंग, सीबीआई की स्वतंत्रता, सांसदों की शक्ति सीमित की जाए, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का चुनाव जनता के जरिये और सबसे बड़ी मांग राइट टू रिजेक्ट के नए नियम को और मजबूत बनाया जाए।
इसके लिए ही अन्ना अब रामलीला ग्राउंड में संघर्ष करेंगे। फणींद्र द्विवेदी ने बताया कि, इसीलिए वह दक्षिण भारत की यात्रा पर नहीं गए और बीच में ही लौट आए। वे अब कुशीनगर डीएम को अपना ज्ञापन सौंप कर यात्रा समाप्त कर देंगे और शीतकालीन सत्र के दौरान रामलीला ग्राउंड पहुंचेंगे।