फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Animals of farmers abandoned after recovery of Rs 50,000 fine

Lucknow News: 50 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद छोड़े किसानों के पशु

Fri, 26 Sep 2025 05:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:13 AM IST
सार

लखनऊ के बरावनकला में अवैध डेयरियों पर नगर निगम की कार्रवाई के बाद विवाद चल रहा था। पर्वतीय महापरिषद द्वारा 50 हजार रुपये जुर्माना जमा करने पर पशुपालकों को उनके पशु वापस मिले और धरना समाप्त हो गया।

विज्ञापन
Animals of farmers abandoned after recovery of Rs 50,000 fine

विस्तार

लखनऊ। दुबग्गा के बरावनकला में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के बाद चल रहा विवाद बृहस्पतिवार को निपट गया। पर्वतीय महापरिषद के 50 हजार रुपये जुर्माना भरने के बाद कांजी हाउस में बंद गायें, भैंसें छोड़ दी गईं।
विज्ञापन

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि 12 सितंबर को बरावनकला में कार्रवाई के दौरान चार भैंसों, दो पड़वों और दो गायों को कब्जे में लेकर कांजी हाउस भेजा गया था। पशुपालकों ने इसका विरोध किया था। किसान यूनियन नेताओं ने जुर्माने की रकम माफ करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


किसान यूनियन नेताओं के अनुरोध पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने हस्तक्षेप किया। उनसे वार्ता के बाद पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी ने जुर्माने के 50 हजार रुपये नगर निगम में जमा कर दिए। इस पर पशुपालकों ने पशुओं को छुड़ा लिया। इसके साथ ही धरना समाप्त हो गया। पशुकल्याण अधिकारी ने बताया कि एक लाख रुपये के जुर्माने को किसानों की मांग पर 50 हजार कर दिया था, फिर भी वे इसे जमा नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगे भी अवैध डेयरियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed