फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anil kumar gupta warning to togadia

‘तोगड़िया-सिंहल अयोध्या आए तो खैर नहीं’

Fri, 18 Oct 2013 12:31 PM IST
लखनऊ
लखनऊ Updated Fri, 18 Oct 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
anil kumar gupta warning to togadia

सूबे की सरकार ने संकल्प सभा प्रतिबंधित करने के बाद बृहस्पतिवार को विहिप और भाजपा के बड़े नेताओं को भी सख्त चेतावनी दी है।

विज्ञापन


रामसेवकपुरम्, कारसेवकपुरम्, मठ-मंदिरों समेत सरयू घाटों का दौरा कर प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्त ने चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि संकल्प सभा में डॉ. प्रवीण तोगड़िया और अशोक सिंहल या कोई भी विहिप-भाजपा का बड़ा नेता आएगा, तो खैर नहीं होगी। उन पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

आम लोगों को तकलीफ न हो, इसका ध्यान रखते हुए संकल्प सभा करने वालों को सख्ती से रोका जाएगा।

पढ़ें-...तो इसलिए नपे प्रमुख गृह सचिव
विज्ञापन


डीजीपी देवराज नागर ने कहा कि संकल्प पत्र की भाषा बेहद आपत्तिनजक है। इससे अमन चैन खराब होने की प्रबल संभावना है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी के साथ एडीजीपी कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल, आईजी लखनऊ सुभाषचंद्र हेलीकाप्टर से दोपहर बाद फैजाबाद स्थिति एयरपोर्ट पर उतरे।

इसके बाद सर्किट हाउस में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण को लेकर विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की ओर से शुक्रवार को रामसेवकपुरम् में संकल्प सभा के ऐलान पर रोक के मद्देनजर की गई तैयारियों की समीक्षा के बाद जायजा लेने अयोध्या रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें-दुर्ग में तब्दील अयोध्या, बल्क मैसेजिंग पर रोक

सबसे पहले रामसेवकपुरम्, फिर कारसेवकपुरम् होते हुए राममंदिर न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती की नजरबंदी का जायजा लेते हुए सरयू के घाटों और सीमाओं पर की गई बैरिकेडिंग देखी।

इस दौरान कमिश्नर संजय प्रसाद, डीआईजी वीडी पॉल्सन, डीएम वीके द्विवेदी, एसएसपी केबी सिंह ने हालात और तैयारी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

शरद पूर्णिमा स्नान प्रतिबंधित नहीं: गृह सचिव
पत्रकारों से बातचीत में प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्त ने कहा कि विहिप संकल्प सभा के जरिए सूबे में अमन-चैन बिगाड़ना चाहती है।

इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तोगड़िया और सिंहल से जुड़े सवाल पर कहा कि  इसबार अयोध्या आएंगे तो खैर नहीं होगी, प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

संकल्प सभा में किसी को भी शामिल नहीं होने दिया जाएगा। पर्याप्त फोर्स का इंतजाम है। जैसे-जैसे इनपुट आ रहा है, निर्देश दिए जा रहे हैं।

किसी को अमन-चैन बिगाड़ने की इजाजत नहीं जी जाएगी। लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की दिक्कतों को लेकर बोले कि यहां के लोग जानते हैं कि प्रतिबंध कैसा होता है और सख्ती की जरूरत क्यों पड़ती है।

शुक्रवार को शरद पूर्णिमा स्नान को प्रतिबंधित नहीं किया गया है, मगर इसमें अराजक तत्व घुसकर माहौल न खराब करने पाए, इसे रोकने के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग कर सघन जांच के बाद ही स्नानार्थियों को घुसने की इजाजत होगी।


एक लाख सभाओं की मुझे जानकारी नहीं: डीजीपी
डीजीपी देवराज नागर ने कहा कि विहिप की देशभर में एक लाख संकल्प सभाओं की उन्हें जानकारी नहीं है। अयोध्या में प्रतिबंध लगाने की सबसे बड़ी वजह संकल्प पत्र की भाषा है।

अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में मुस्लिम प्रतीक बनाने से रोकने का संकल्प लेना प्रतिबंध लगाने की बड़ी वजह है। श्रीरामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद सुप्रीम कोर्ट में है, संकल्प सभा करना कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन भी है।

रामसेवकपुरम् विहिप की संपत्ति है तब भी अमन चैन के लिए हम वहां आयोजन प्रतिबंधित कर सकते हैं। जिस किसी ने भी इस सभा में आने की हिमाकत की, उसे सख्ती कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। पुलिस टीमें लगातार ऐसे लोगों की धरपकड़ कर रही हैं।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed