{"_id":"65187610b82621eac30be984","slug":"angered-by-the-indecency-traders-closed-their-shops-and-raised-slogans-raebareli-news-c-101-1-slko1032-4814-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अभद्रता से खफा व्यापारियों ने बंद की दुकानें, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अभद्रता से खफा व्यापारियों ने बंद की दुकानें, नारेबाजी
Sun, 01 Oct 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
एक्सईएन को हटाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
राजस्व वसूली और शिकायतों के निराकरण में मनमानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलोन (रायबरेली)। विद्युत वितरण खंड सलोन के एक्सईएन की अभद्रता से व्यापारी खफा हैं। इसके विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद करके विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने एक्सईएन को हटाने की मांग की। इसके बाद व्यापारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सलोन आशुतोष राय को सौंपा।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोनू अरोड़ा के नेतृत्व में व्यपारियों ने पूरा बाजार बंद कर दिया। इसके बाद पावर कार्पोरेशन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए गए। सडक़ पर भीड़ देखकर एसडीएम आशुतोष राय और कोतवाल श्याम कुमार पाल मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से समस्या जानी। व्यपारियों ने बताया कि अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार मौर्य बिल वसूली के दौरान अभद्रता करते हैं। विद्युत बिलों के सुधार में मनमानी की जाती है।
व्यापारी नेता सतेंद्र रस्तोगी ने बताया कि विद्युत कनेक्शन दे दिया गया है, लेकिन लोगों के घरों तक खंभे नहीं लगाए गए है। डब्बू उर्फ रिजवान ने बताया की फर्जी बिल और लोड अधिक बताकर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। एसडीएम ने समस्या दूर कराने का भरोसा दिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। इस मौके पर राधे मोहन रस्तोगी, संतोष अग्रहरि, सोमिल रस्तोगी, अजय कुमार अग्रहरि, प्रांशु रस्तोगी, जामाल मिर्जा, शिवम जायसवाल, पंकज मौर्या, विमल साहू मौजूद रहे। उधर, अधिशासी अभियंता ने बताया कि मोनू अरोड़ा के यहां बिजली प्रयोग करने में अनियमितता मिली थी। इसके लिए राजस्व निर्धारण किया गया है। इसीलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।