{"_id":"65ee628874315e4027017e28","slug":"anees-mansouri-pasmanda-muslim-community-will-support-india-alliance-pm-has-no-plan-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीस मंसूरी बोले: इंडिया गठबंधन का समर्थन करेगा पसमांदा मुस्लिम समाज, पीएम के पास कोई योजना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीस मंसूरी बोले: इंडिया गठबंधन का समर्थन करेगा पसमांदा मुस्लिम समाज, पीएम के पास कोई योजना नहीं
Mon, 11 Mar 2024 07:16 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 11 Mar 2024 07:16 AM IST
सार
Anees Mansouri: पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने कहा है कि आने वाले चुनावों में पसमांदा मुसलमान इंडिया गठबंधन को समर्थन करेगा।
विज्ञापन
पसमांदा मुसलमान पर भाजपा भी डाल रही है डोरे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी ने कहा कि उनका संगठन आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और इंडिया गठबंधन का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल पसमांदा मुसलमानों को उनका वाजिब हक नहीं दे रहा है और इसकी लड़ाई भी वह आगे लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनीस मंसूरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री ने पसमांदा मुसलमानों को लेकर चिंता तो जताई, पर उनके लिए अभी तक कोई योजना नहीं बनाई है। भाजपा सरकार मुसलमानों को पांच किलो राशन देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मौलाना आजाद फेलोशिप को भी बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन पूरे देश में पसमांदा मुसलमानों को जगाने का काम करता रहेगा। उन्होने पिछले कई वर्षो से सगंठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत खुर्शीद आलम सलमानी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नामित करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन