फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ananya Pandey starts campaign against cyber bullying.

अनन्या पांडेय ने कहा, सिर्फ 15 साल की उम्र में हुई थी साइबर बुलिंग का शिकार पर फर्क नहीं पड़ा

Thu, 01 Aug 2019 07:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Aug 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Ananya Pandey starts campaign against cyber bullying.
आईटी कॉलेज में अनन्या पांडेय। - फोटो : amar ujala

वर्चुअल वर्ल्ड में 'सो पॉजीटिव' कैंपेन छेड़ने वाली बालीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडेय अब साइबर बुलिंग के खिलाफ अनूठी लड़ाई का मन बना चुकी हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने लखनऊ से बृहस्पतिवार को आईटी कॉलेज से की।

विज्ञापन


उन्होंने लखनवी गर्ल्स का साथ मांगा और कहा कि फ्रीडम ऑफ स्पीच तो ठीक है, लेकिन कुछ भी किसी के लिए बोल देने का अधिकार किसी को नहीं है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग और इससे बचने के उपाय बताए और छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन


मैं चाहती हूं लोग आवाज उठाएं
सोशल मीडिया पर सो पॉजीटिव जैसे अभियान की जरूरत के बारे में पूछे जाने पर अनन्या ने कहा कि मैं डिजीटली बहुत इंवॉल्व रही हूं। मेरी समझ से हर कोई डिजीटल दुनिया का हिस्सा है। हर कोई कहीं न कहीं साइबर बुलिंग का शिकार रहा है, लेकिन कोई इसके अंगेस्ट कुछ नहीं बोलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे लगा इसकी शुरुआत तो होनी चाहिए, मैंने कर दी। अब चाहती हूं कि लोग आवाज उठाएं। मैं ये नहीं कहती कि इस तरह के अभियान से या मेरे कहने से लोग बुलिंग करना छोड़ देंगे, लेकिन जो इसका शिकार हैं, वे आगे आएं तो बहुत कुछ संभव है।

बहुत मोटी चमड़ी की हूं

Ananya Pandey starts campaign against cyber bullying.

बुलिंग की शिकार कब हुई और कैसा लगा था? इस सवाल के जवाब में अनन्या ने कहा कि मैं महज 15 साल में इसका शिकार हुई। किसी ने कहा अस्पताल में भर्ती होकर इलाज की जरूरत है तो किसी ने जीता जागता कंकाल तक कह दिया। मैं बहुत मोटी चमड़ी की हूं, फर्क नहीं पड़ा, लेकिन तय कर लिया कि साइबर बुलिंग से लड़ूंगी।

दरअसल लोग जानते या समझते ही नहीं कि उनके कमेंट्स से किसी की इमेज पर कितना असर पड़ता है। कुछ लोग बहुत सेंसेटिव होते हैं, वे दिल पर भी ले लेते हैं।

पिज्जा खाते फोटो पोस्ट करना पसंद है
सोशल मीडिया किसी के भड़ास निकालने की जगह नहीं है। मैं इसका ‘फिल्टर्ड वर्जन’ लोगों के सामने लाना चाहती हूं। मैं इंस्टाग्राम पर हूं। मुझे अपने दोस्तों के साथ चिल करते, पिज्जा खाते फोटो पोस्ट करना बहुत पसंद है। सोशल मीडिया ने मुझे प्यार दिया, यह बुरा नहीं है। मैं चाहती हूं यह सोचकर कि कोई बुली करेगा, किसी को भी इससे दूर होने की जरूरत नहीं।

ब्लॉक नहीं अनदेखा करें बुली को

Ananya Pandey starts campaign against cyber bullying.
आईटी कॉलेज में अनन्या पांडेय। - फोटो : amar ujala

उन्होंने बुलिंग से बचने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि सबसे पहले तो अपनी प्राइवेसी मेंटेन रखिए। मेरा भी प्राइवेट अकाउंट था, लेकिन बालीवुड में एंट्री के साथ ही मेरा अकाउंट पब्लिक कर दिया गया, लेकिन अपनी लोकेशन को कभी पब्लिक मत कीजिए।

बुलिंग करने वालों को ब्लॉक करने के बजाय उन्हें अनदेखा करें। एक दिन खुद ही वे आपको तंग करना बंद कर देंगे। सोशल मीडिया पर डिबेट कीजिए, लेकिन हेल्दी हो वो।

अनन्या ने ये भी कहा
-कोई ट्रोलर तय नहीं करेगा कि आपको-हमें क्या करना है। आपको अपनी बात सोशल मीडिया पर रखने का विनम्रता के साथ रखने का पूरा हक है।

-साइबर बुलिंग का शिकार कोई भी हो सकता है। लड़के-लड़कियां, स्टॉर या फिर कॉमन पीपल किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed