{"_id":"5a8d09dd4f1c1bb3208ba75c","slug":"anand-mahindra-reviles-his-connection-from-up-in-investor-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्वेस्टर्स समिट: आनंद महिंद्रा का यूपी कनेक्शन, लखनऊ के कॉलेज में मां थीं प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्वेस्टर्स समिट: आनंद महिंद्रा का यूपी कनेक्शन, लखनऊ के कॉलेज में मां थीं प्रोफेसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट में बोलते आनंद महिंद्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमेन आनंद महिंद्रा ने कहा कि भले ही उनका जीवन महाराष्ट्र में बीता हो लेकिन यूपी से उनका गहरा नाता रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी मां इलाहाबाद की रहने वाली थीं और उनकी शिक्षा लखनऊ में हुई। अपनी मेहनत से वह लखनऊ के आईटी कॉलेज में हिस्ट्री की प्रोफेसर बनीं। आज यहां बोलते हुए मुझे यह महसूस हो रहा है, जैसे मैं अपने घर लौट आया हूं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में निवेश की असीम संभावनाओं पर बोलते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि यूपी की तुलना किसी अन्य राज्य से नहीं, बल्कि दूसरे देशों से होनी चाहिए। यूपी के पास जितने संसाधन है, वह किसी अन्य राज्य के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं। देश का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क यूपी के पास है।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा ने प्रदेश में क्लब महिंद्रा के जरिए 2000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की। इसके साथ ही यूपी में गाड़ी मैनुफैक्चरिंग का प्लांट भी लगाएंगे। वाराणसी में निवेश की संभावनाओं पर बोलते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि बनारस में रिजॉर्ट बनाएंगे।