फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anand Kumar becomes DG and Asim Arun ADG in UP Police

यूपी: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की हुई पदोन्नति, आनंद कुमार बने डीजी और असीम अरुण एडीजी

Thu, 28 Feb 2019 06:21 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 28 Feb 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
Anand Kumar becomes DG and Asim Arun ADG in UP Police
असीम अरुण औऱ आनंद कुमार - फोटो : amar ujala
प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार का प्रमोशन बुधवार को डीजी रैंक में हो गया। वहीं आईजी एटीएस असीम अरुण अब एडीजी हो गए। इन दोनों अधिकारियों के प्रोन्नति का आदेश बुधवार को शासन की ओर से जारी कर दिया गया। आनंद कुमार 1988 बैच के आईपीएस हैं। जबकि असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन


दर असल यूपी में डीजी के कुल 14 ही पद स्वीकृत हैं। दिसंबर के अंत में हुई डीपीसी के मुताबिक आनंद कुमार डीजी के  पद प्रोन्नति के लिए अपनी सभी अर्हताएं पूरी कर रहे थे। लेकिन डीजी रैंक में वैकेंसी न होने कारण उनका प्रमोशन नहीं हो पाया था। आनंद कुमार को गोपाल गुप्ता के रिटायरमेंट (जून) तक इंतेजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान डीजी टेलीकाम प्रमोद कुमार तिवारी का चयन सूचना आयुक्त के पद के लिए हो गया। जिससे डीजी का एक पद खाली हो गया जिस पर आनंद कुमार को प्रोन्नति दे दी गई। इसी तरह एडीजी के कुज 41 पद हैं। एक जनवरी 2019 को सभी पद फुल हो जाने की वजह से असीम अरुण का प्रमोशन रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी आनंद कुमार का डीजी के पद पर प्रमोशन के बाद असीम अरुण को एडीजी के पद पर प्रोन्नति दे दी गई है। अब देखना यह है कि प्रमोट किए गए दोनों ही अफसर जो प्रमुख जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, उन्हें चुनाव से पहले कोई नई जिम्मेदारी दी जाती है या फिलहाल उसी पद पर तैनात रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed