{"_id":"5c77309ebdec224e1b7f78c3","slug":"anand-kumar-becomes-dg-and-asim-arun-adg-in-up-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की हुई पदोन्नति, आनंद कुमार बने डीजी और असीम अरुण एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की हुई पदोन्नति, आनंद कुमार बने डीजी और असीम अरुण एडीजी
Thu, 28 Feb 2019 06:21 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
असीम अरुण औऱ आनंद कुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार का प्रमोशन बुधवार को डीजी रैंक में हो गया। वहीं आईजी एटीएस असीम अरुण अब एडीजी हो गए। इन दोनों अधिकारियों के प्रोन्नति का आदेश बुधवार को शासन की ओर से जारी कर दिया गया। आनंद कुमार 1988 बैच के आईपीएस हैं। जबकि असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
दर असल यूपी में डीजी के कुल 14 ही पद स्वीकृत हैं। दिसंबर के अंत में हुई डीपीसी के मुताबिक आनंद कुमार डीजी के पद प्रोन्नति के लिए अपनी सभी अर्हताएं पूरी कर रहे थे। लेकिन डीजी रैंक में वैकेंसी न होने कारण उनका प्रमोशन नहीं हो पाया था। आनंद कुमार को गोपाल गुप्ता के रिटायरमेंट (जून) तक इंतेजार करना पड़ रहा था।
इसी दौरान डीजी टेलीकाम प्रमोद कुमार तिवारी का चयन सूचना आयुक्त के पद के लिए हो गया। जिससे डीजी का एक पद खाली हो गया जिस पर आनंद कुमार को प्रोन्नति दे दी गई। इसी तरह एडीजी के कुज 41 पद हैं। एक जनवरी 2019 को सभी पद फुल हो जाने की वजह से असीम अरुण का प्रमोशन रह गया था।
विज्ञापन
एडीजी आनंद कुमार का डीजी के पद पर प्रमोशन के बाद असीम अरुण को एडीजी के पद पर प्रोन्नति दे दी गई है। अब देखना यह है कि प्रमोट किए गए दोनों ही अफसर जो प्रमुख जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, उन्हें चुनाव से पहले कोई नई जिम्मेदारी दी जाती है या फिलहाल उसी पद पर तैनात रखा जाता है।