{"_id":"58f06ac44f1c1b791ecf7be8","slug":"anand-kumar-appointed-as-national-vice-president-of-bahujan-samaj-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने भाई को बनाया बसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सामने रखी बड़ी शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने भाई को बनाया बसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सामने रखी बड़ी शर्त
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने लखनऊ के अंबेडकर पार्क पहुंची। जनसभा संबोधित करने के बाद उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए अपने भाई आनंद को बसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, मैंने अपने भाई आनंद कुमार को बीएसपी में इस शर्त पर लेने का फैसला किया है कि वह कभी एम, एमएलसी, एमएलए, मंत्री और मुख्यमंत्री नहीं बनेगा और इसलिए आनंद कुमार को मैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना रही हूं।
मायावती ने कहा, मुझे और मेरे रिश्तेदारों को परेशान किया जा रहा है लेकिन लोकतंत्र में जिंदा रहना जरूरी है। कहा कि बाबा के अनुयायियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बसपा सुप्रीमो ने बताया कि 1996 में मेरे गले का बड़ा ऑपरेशन हुआ था जिस वजह से मैं ऊंचा नहीं बोल सकती और इसी वजह से मैं लिखा हुआ भाषण पढ़ती हूं।