{"_id":"604d8ffd68941c26ef0adafe","slug":"an-old-mazaar-shifted-to-another-place-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: सड़क के बीच बनी मजार को देर रात हटाया गया, दूसरी जगह हुई शिफ्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: सड़क के बीच बनी मजार को देर रात हटाया गया, दूसरी जगह हुई शिफ्टिंग
Sun, 14 Mar 2021 09:58 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Mar 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
पेड़ व मजार को हटाये जाने को लेकर आयोजित बैठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे के मुख्य मार्ग और मुंशीगंज बाजार में सड़क के बीचों बीच सालों पुराने पकरिया पेड़ व मजार को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने की कार्रवाई शनिवार को सभी की सहमति बाद देर रात शुरू की गई।
विज्ञापन
शिफ्टिंग को लेकर एसडीएम और सीओ की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को कोतवाली परिसर में सभासदों व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक हुई। एसडीएम पंकज सिंह ने बताया कि शासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों व रास्तों से ऐसे स्थान व अतिक्रमण हटाए जाने का निर्देश है।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सभी लोगों ने पेड़ व मजार हटाकर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर विकसित करने पर सहमति जतायी। इसक बाद एसडीएम व सीओ की अगुवाई में पेड़ व मजार को हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने की कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
देवा से महादेवा व तराई क्षेत्रों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पेड़ व मजार होने से इसके दोनों और सड़क संकरी हो गयी थी। इसके कारण वाहनों के आवागमन से दिन में कई बार लंबा जाम भी लगता था। मजार से जुड़ा करीब 80 साल पुराना पकरिया का पेड़ भी एक ओर झुक चुका है। पेड़ की टहनियां आसपास बने घरों व दुकानों पर फैल नुकसान पहुंचा रही हैं।
घनी आबादी के बीच पेड़ गिरने की आशंका से आसपास के मकानों के ढहने का खतरा भी बना हुआ है। वन विभाग, पीडब्ल्यूडी व ईओ नगर पंचायत पेड़ की आयु पूरी होने व जनहित में इसे तत्काल हटाने की रिपोर्ट प्रशासन को सौंप चुके हैं। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. मशकूर, डॉ. समर सिंह, धनीराम गुप्ता, हेमंत वर्मा आदि मौजूद रहे।