{"_id":"678897639d0b20cef807f774","slug":"an-old-man-died-in-an-accident-in-nawabganj-thana-in-bahraich-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Accident Bahraich: अनियंत्रित होकर रेलवे पटरी के गाटर से टकराई तेज रफ्तार कार, बुजुर्ग की मौत 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Car Accident Bahraich: अनियंत्रित होकर रेलवे पटरी के गाटर से टकराई तेज रफ्तार कार, बुजुर्ग की मौत 7 घायल
Thu, 16 Jan 2025 01:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:47 PM IST
सार
Bahraich News: बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Accident In Nawabganj Thana: बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर रेलवे पटरी निर्माण को रखे गाटर से टकरा गई। हादसे में कार सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
फखरपुर थाना क्षेत्र के एकघरवा निवासी मुनेश्वर प्रसाद मिश्रा (80) बुधवार को परिवार के साथ शीतलगांव गए थे। जहां से रात को कार से वापस आ रहे थे। इस दौरान शंकरपुर - मटेरा मार्ग पर मटेरा रेलवे स्टेशन के पास कार अनियंत्रित होकर पटरी निर्माण को रखे गाटर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसा इतना जोरदार था कि कार पलट कर गाटर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार मुनेश्वर, चालक नफीस, रामेंद्र पाठक, मधु, मीना, अनीता, काजल और दो बच्चे लड्डू व विराट गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मटेरा पुलिस ने सभी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज बहराइच पहुंचाया। जहां मुनेश्वर प्रसाद मिश्रा की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल अनीता को चिकित्सकों ने इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया।