{"_id":"5bff9afcbdec22414d5502cb","slug":"an-old-man-died-due-to-stuntbaaz-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टंटबाजों ने ले ली बुजुर्ग की जान, बाइक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टंटबाजों ने ले ली बुजुर्ग की जान, बाइक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
मृतक पुरुषोत्तम चंद मिश्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गोमतीनगर के विनीतखंड स्थित जयपुरिया स्कूल के पास बुधवार शाम टहलने निकले रिटायर्ड शिक्षक पुरुषोत्तम चंद्र मिश्रा (63) की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक विनीत खंड-1 निवासी बुजुर्ग शाम करीब 6:30 बजे विनीत खंड में एक मकान के सामने सड़क पार कर रहे थे।
इसी बीच स्टंट करते बाइक सवार उधर से गुजरे और उन पर बाइक चढ़ा दी। हादसे के बाद दोनों अपनी बाइक छोड़कर वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल पुरुषोत्तम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
हादसा स्थल पर एक कॉम्प्लेक्स में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी सुखनंदन ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग शिक्षक बाइक में फंसकर करीब 50 मीटर तक घसीटते गए। मृतक के भाई सुबोध चंद्र मिश्रा ने बताया कि करीब एक साल पहले लखनऊ के कान्यकुब्ज कॉलेज से रिटायर्ड हुए थे।

खुद की चालाकी पड़ी भारी, दबोचे गए
आरोपी युवक
- फोटो : amar ujala
बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले युवकों की बाइक मौके पर ही छूट गई थी। हादसे में पुलिस उनको न पकड़े इसलिए दोनों ने साजिश रचते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनकी बाइक चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस रेस्पॉन्स व्हीकल ने दोनों युवकों से बाइक चोरी होने के बारे में जानकारी हासिल की। इसी बीच उसी नंबर की बाइक से आधा किमी दूर हादसा होने की जानकारी मिलते ही पीआरवी के जवानों ने दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों में मो. जावेद विनीत खंड-3 गोमतीनगर और शेर मोहम्मद आदमपुर गोंडा का रहने वाला है। दोनों ने हादसे की बात कुबूल कर ली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।