फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An old man died because of elctric shock in Rudauli thana kshetra in Ayodhya.

Ayodhya: छत की साफ सफाई करते समय करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Wed, 26 Oct 2022 02:21 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Oct 2022 02:21 PM IST
सार

रुदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
An old man died because of elctric shock in Rudauli thana kshetra in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अयोध्या जिले की कोतवाली रुदौली क्षेत्र के हीरापुरवा गांव निवासी सर्वजीत लोधी (62) पुत्र संगई की करंट लगने से मौत हो गई। दीपावली की तैयारी को लेकर छत की साफ सफाई करते समय वह 11 हजार एचटी लाइन की चपेट में आ गए और झुलसकर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना से परिजनों के लिए दीपावली मातम में बदल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में लगभग साढ़े दस बजे सर्वजीत लोधी छत की साफ सफाई कर रहे थे। छत से गुजरी विद्दुत सप्लाई तार की चपेट में आकर गंभीर अवस्था में सुलझ गए।
विज्ञापन


परिजन उन्हें लेकर निकटतम सीएचसी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुदौली पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटी हैं। बड़ी बेटी गुड़िया छोटी बेटी रीना पत्नी श्याम कला व नाती भोला का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे विधायक रामचंद्र यादव ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद करने का अश्वासन दिया। कोतवाल शशिकांत यादव ने बताया की दीपावली पर्व की तैयारी के लिए सर्वजीत छत की साफ सफाई कर रहे थे। विद्दुत लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed