फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An insect found in Samosa in Shri Rajastha Sweets.

Raebareli: दुकानदार बोला अब कीड़ा आ गया तो दूसरा समोसा ले लो... युवकों ने कर दिया हंगामा, नमूना लेकर भेजा गया

Mon, 13 Jan 2025 06:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Jan 2025 06:46 PM IST
सार

दुकान पर समोसे में कीड़ा निकल आने पर जमकर हंगामा हो गया। जानकारी पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी पहुंचे और नमूने लेकर प्रयोशाला भेजे गए।

विज्ञापन
An insect found in Samosa in Shri Rajastha Sweets.
समोसे में मिला कीड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली शहर के कचेहरी रोड स्थित श्री राजस्थान स्वीट्स के समोसे में कीड़ा निकलने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी। आनन-फानन में टीम ने मौके पर पहुंचकर समोसा और घी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।

विज्ञापन


मामले में संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। गत रविवार की शाम एक युवक ने श्री राजस्थान स्वीट्स से समोसा खरीदा। खाने के लिए समोसे को जैसे ही तोड़ा, उसमें कीड़ा निकल आया। दुकान पर युवकों ने हंगामा किया। रात में ही सोशल मीडिया पर समोसा में कीड़ा होने का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडीओ में दुकानदार बार-बार कह रहा है कि दूसरा समोसा ले लो। अब कीड़ा आ गया तो क्या करें।
विज्ञापन




एफएसडीए के अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आते ही टीम को श्री राजस्थान स्वीट्स में भेजकर समोसा और घी का नमूना भरवाया गया है। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। नमूने की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। मामले में प्रतिष्ठान के संचालक से जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed