फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An hour after the budget increased gold - silver

बजट के घंटे भर बाद ही सोने-चांदी को लगे पंख

Sat, 12 Jul 2014 11:06 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Jul 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
An hour after the budget increased gold - silver

केंद्र सरकार का पहला आम बजट पेश होने के घंटे भर के बाद ही राजधानी में सोना और चांदी की कीमतों को पंख लग गए। सोना 600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी एक हजार रुपये किलो महंगी हो गई।

विज्ञापन


सोना व चांदी की इस बढ़ी कीमत ने संकेत दे दिया कि जल्द ही इनके दाम में और इजाफा होगा। अगर इनकी कीमतों में कमी नहीं हुई तो इनकी तस्करी बढ़ेगी।

लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र रस्तोगी ने गुरुवार को बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा के शीर्ष नेताओें से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर सोने व चांदी से उत्पाद शुल्क घटाने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन


उत्पाद शुल्क कम होने से कीमतें कम होती और तस्करी पर अंकुश लगता। लेकिन केंद्रीय बजट ने सराफा जगत को निराश किया है।

उन्होंने बताया कि दोपहर 1:15 बजे बजट पेश होने के समय तक सोना 26,800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 44,800 रुपये प्रति किलो बिक रही थी।

लेकिन बजट भाषण समाप्त होने के घंटे भर के भीतर दोपहर 2:15 बजे सोना 27,400 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 45,800 रुपये प्रति किलो हो गया।

एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री को सोने एवं चांदी से उत्पाद शुल्क घटाने एवं बढ़ाने का अधिकार है। सराफा कारोबारी उनसे मुलाकात कर लोकसभा चुनाव पूर्व किया गया गया वादा याद दिलाएंगे। हो सकता है शायद इससे उत्पाद शुल्क में कटौती हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed