{"_id":"62fb290d0f80785ebb38b346","slug":"an-electric-poll-falls-down-in-indira-nagar-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शिकायत करने के बाद भी नहीं सुना, भरभरा कर गिर गया बिजली का पोल, 100 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शिकायत करने के बाद भी नहीं सुना, भरभरा कर गिर गया बिजली का पोल, 100 घरों की बिजली गुल
Tue, 16 Aug 2022 10:53 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:53 AM IST
सार
तीन महीने पहले लिखित में शिकायत दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार सुबह बिजली का पोल भरभरा कर ढह गया। इससे इलाके के 100 घरों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
सड़क पर गिरा बिजली का पोल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली विभाग के एसडीओ की लापरवाही मंगलवार सुबह 100 परिवारों को बहुत भारी पड़ी। यहां के निवासियों ने तीन माह पहले लिखित रूप से जर्जर पोल के गिरने का अंदेशा दर्ज कराया था। मगर, एसडीओ ने इस जर्जर पोल को नहीं बदला और मंगलवार सुबह यह भरभरा कर गिर गया। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली एवं पानी गुल हो गया।
विज्ञापन
मामला इंदिरानगर के महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र के तहत राजवीर नगर का है। पूर्व पार्षद मुकेश सिंह चौहान के मुताबिक सुबह 8:15 बजे अचानक एलटी लाइन का पोल पूरे तारों को लेकर ढह गया। इससे बिजली के तार सड़क पर बिखर गये।
विज्ञापन
अच्छी बात ये कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। मगर बिजली एवं पानी ठप होने के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस मामले की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी सुबह के 10:30 बजे तक कोई कर्मचारी पोल को बदलने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन