फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   an appeal been made from mosques to ramain calm on upcoming decision on ayodhya issue

अयोध्या में नमाज के बाद मस्जिदों से अपील, दोनों पक्ष करें फैसले का सम्मान

Fri, 08 Nov 2019 03:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Nov 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
an appeal been made from mosques to ramain calm on upcoming decision on ayodhya issue
- फोटो : amar ujala

अयोध्या में रामजन्मभूमि पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शुक्रवार को मस्जिदों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के इमाम ने कहा कि मामले पर जो भी फैसला आए उसका सम्मान करें। उन्होंने कहा कि अयोध्या गंगा जमनी तहजीब की मिसाल है। इसे बचाना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं, फैसले को लेकर अब प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों का अगला कदम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अतिसंवेदनशील विवादित परिसर के पीछे मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों की सड़कें-गलियां बल्लियों से सील की जा रही हैं। यहां से पैदल भी सड़क पर आने का रास्ता नहीं छोड़ा जा रहा है। घरों में कैद होने को मजबूर दोनों समुदाय के लोगों में अनहोनी की आशंकाएं बढ़ रही हैं। वे अब बड़े-बुजुर्ग व बच्चों को सुरक्षित रखने के साथ खाने-पीने व जरूरत के सामान जुटाने को प्राथमिकता देने लगे हैं।
विज्ञापन


चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा समाप्त होते ही बृहस्पतिवार से प्रशासन ने फैसले के लिए अयोध्या की तैयारी पर काम तेज कर दिया। सुबह से ही नजारा बदला-बदला सा था। हर चेकपोस्ट-बैरियर पर आने-जाने वालों को सघन तलाशी के बाद ही रामनगरी की ओर बढ़ने की इजाजत दी जा रही थी। श्रद्धालुओं, साधु-संतों से लेकर रोज आने-जाने वाले स्थानीय लोगों-व्यापारियों के बैग-झोले खंगाले गए। मोबाइल के चार्जर तक रखवा लिए गए। फैजाबाद के बेनीगंज में बैरियर लगा दिया गया। पहले कभी पंचकोसी परिक्रमा में यहां से कोई रोक-टोक नहीं होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से ट्यूशन जाने वाले बच्चों, दुकानदारों-कारोबारियों की बाइकें-साइकिलें तक अंदर जाने से रोक दी गईं। तमाम लोग वापस घर लौटने को मजबूर थे। बीवी-बच्चों के साथ अवध विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक कोरी भी परेशान लोगों में शामिल थे। बोले-ऐसी रोक-टोक पहले नहीं थी, लगता है फैसला आने वाला है। सदर बाजार कैंट फैजाबाद के आशाराम अपनी सिंघाड़ा चद्दर में समेटकर पैदल निकल पाए, बोले कि पुलिस ठेला आगे नहीं जाने दे रही है। अब कहीं चद्दर बिछाकर दुकान लगाएंगे, ताकि रोजी-रोटी चल जाए।


अयोध्या नगरी के अंदर का माहौल और सख्त दिखा। थाना रामजन्मभूमि मार्ग के बैरियर पर हर व्यक्ति की सघन जांच होती रही। स्थानीय लोगों की साइकिल पर दूध-दही के डिब्बे तक खुलवाकर चेक किए गए। हर सामानों, सब्जियों-फलों आदि की पैकिंग तक खुलवाई गई। यहां तक की मीडिया के कैमरे, बैग तलाशी के बाद आईडी देखकर ही आगे बढने की इजाजत मिल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed