{"_id":"5d5bf82f8ebc3e896a6780b5","slug":"an-accident-in-mohan-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: तेज रफ्तार कार व ट्रक की जबरदस्त भिंड़त में मां-बेटे की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: तेज रफ्तार कार व ट्रक की जबरदस्त भिंड़त में मां-बेटे की मौत, तीन गंभीर
Tue, 20 Aug 2019 07:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Aug 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के मोहान रोड पर एक तेज रफ्तार कार व ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद आई20 कार उल्टी दिशा में घूम गई जबकि ट्रक खाई में पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां मां व बेटे की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत अभी भी गंभीर है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दरअसल, मोहान रोड पर लखनऊ की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार इब्राहिमगंज गांव के पास एक मोड़ पर तेज रफतार ट्रक से जा भिड़ी।
ये हुए हादसे के शिकार
हादसे में घायलों की पहचान थाना सहादतगंज के लकड़मण्डी निवासी टेलर व प्रॉपर्टी डीलर कमाल अहमद उर्फ बबलू (45), पत्नी रूबी (35), बेटी सोमीन उर्फ सोमैया (15), बेटा बिलाल (12) व मां हुसैन जहां (60) के रूप में हुई है।
वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे परिवार के सभी सदस्य
परिवार के सभी सदस्य मोहान के एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से दुर्घटना हो गई। इलाज के दौरान कमाल व हुसैन जहां की मौत हो गई जबकि रूबी, सोमैया व बिलाल की हालत गंभीर बनी हुई है।