फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amrit mahotsav celebration with special children.

Amrit mahotsav: विशेष बच्चों के साथ मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Sun, 14 Aug 2022 05:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Aug 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
amrit mahotsav celebration with special children.
- फोटो : amar ujala

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में द होप रिहैबिलिटेशन एंड लर्निंग सेंटर की ओर से स्पेशल बच्चों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्पेशल बच्चों के हाथों तिरंगा फहराया गया और विभिन्न एक्टिविटी भी कराईं गईं।

विज्ञापन


द होप रिहैबिलिटेशन एंड लर्निंग सेंटर के एमडी दिव्यांशु कुमार और डॉ. प्रीति कुरील ने बताया कि पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर जश्न में डूबा हुआ है। इस अवसर पर हम देशवासियों से आह्वान करते हैं कि सोसायटी के उस पक्ष को कभी नजरअंदाज ना करें, जिन्हें आपकी जरुरत है। उन्होंने बताया कि द होप रिहैबिलिटेशन एंड लर्निंग सेंटर में स्पेशल बच्चों का ट्रिटमेंट किया जाता है। उनको विभिन्न गतिविधियों के जरिये समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज से करीब छह साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग की जगह पर दिव्यांग शब्द का प्रयोग करने की सलाह दी थी, क्योंकि स्पेशल बच्चों के पास एक दिव्य शक्ति होती है। बस जरुरत है, उन्हें पहचानने की और उसको निखारने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमारी यह कोशिश लगातार रंग ला रही है और अधिकांश बच्चे समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। दिव्यांशु कुमार ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हर देशवासी के लिए गर्व का अवसर है। हमें इस मौके पर उन शहीदों के प्रति कृतघ्न होना चाहिए, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed