{"_id":"696956351e5b4343da057b39","slug":"amrit-bharat-train-to-run-between-gomtinagar-and-dibrugarh-trial-run-on-18th-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1562014-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ के बीच चलेगी अमृत भारत, ट्रायल रन 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ के बीच चलेगी अमृत भारत, ट्रायल रन 18 को
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। शक्तिपीठ मां कामाख्या के दर्शन की राह आसान होने जा रही है। गोमतीनगर से डिब्रूगढ़ के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही पटरी पर उतरेगी। इस ट्रेन का ट्रायल रन 18 जनवरी को किया जाएगा। ट्रेन की समयसारिणी व रूट जारी कर दिए गए हैं।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार प्रत्येक गाड़ी संख्या 15949 शुक्रवार डिब्रूगढ़ से रात नौ बजे चलकर रविवार सुबह 10:05 बजे अयोध्या धाम और दोपहर 1:30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15950 प्रत्येक रविवार शाम 6:40 बजे गोमतीनगर से चलकर रात 9:55 बजे अयोध्या होते हुए मंगलवार की दोपहर 12:40 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन दोनों ओर से मोरनहट, सिमलुगुड़ी, मरियानी, दीमापुर, डिफू, लुम्डिंग, होजल, जगी रोड, गुवाहाटी, कामाख्या, रंगिया, नालाबारी, बरपेटा, न्यू बोंगईगांव, कोकरझार, न्यू अलीपुरदुअर, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुबराई रोड, किशनगंज, बरसोई, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या, अयोध्या कैंट और बाराबंकी में रुकेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा से दिल्ली के बीच भी अमृत भारत ट्रेन 22 जनवरी से नियमित रूप से चलाई जाएगी। इसका ट्रायल रन भी 18 जनवरी को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। जारी शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 13065 प्रत्येक बृहस्पतिवार रात 11:10 बजे हावड़ा से चलकर अगले दिन शाम 4:50 बजे चारबाग होते हुए रात 2:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 13066 प्रत्येक शनिवार आनंद विहार से सुबह सवा पांच बजे चलकर शाम 4:05 बजे लखनऊ होते हुए अगली सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।