{"_id":"5a016cf84f1c1b6f548bb8f3","slug":"amrapali-train-cancelled-from-8-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से सफर करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, आने वाले दिनों में निरस्त रहेंगी ये ट्रेन्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, आने वाले दिनों में निरस्त रहेंगी ये ट्रेन्स
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले कई दिन ट्रेनें निरस्त रहने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ेंगी। इसमें आम्रपाली एक्सप्रेस आठ से दस नवम्बर तक निरस्त रहेगी। वहीं, गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस व अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस मंगलवार को और हावड़ा-अमृतसर मेल व जम्मू-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेेस बुधवार को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल की ओर से कानपुर-लखनऊ मेमू (64202) निरस्त किए जाने से सोमवार को लखनऊ-कानपुर मेमू (64203) भी रद्द रही। इससे कानपुर जाने वाले परेशान रहे। वहीं, गोरखपुर से जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस (12587) अचानक निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
नाराज यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार को अमृतसर-सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस (15210) निरस्त रहेगी। वहीं, जम्मूतवी से भागलपुर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस (15098) बुधवार को लखनऊ नहीं आएगी। पंजाब मेल (13006) मंगलवार को अमृतसर से नहीं चलेगी, इसलिए बुधवार को लखनऊ नहीं पहुंचेगी। इसी क्रम में आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) सात, आठ व नौ नवम्बर को अमृतसर से रद्द है। ऐसे में आठ, नौ व दस नवम्बर को यह ट्रेन लखनऊ में भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन