{"_id":"5ee9bad48ebc3e42de778529","slug":"amrapali-group-auditor-found-corona-positive-was-arrested-in-money-laundering","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव निकला मनी लॉड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया आम्रपाली ग्रुप का ऑडिटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव निकला मनी लॉड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया आम्रपाली ग्रुप का ऑडिटर
Wed, 17 Jun 2020 12:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए आम्रपाली ग्रुप के ऑडिटर अनिल मित्तल को रिमांड पर लेकर पूछताछ करना महंगा पड़ गया है। अनिल मित्तल के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद पूछताछ करने वाले निदेशालय के अधिकारी क्वारंटीन हो गए हैं। निदेशालय कार्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग के इस आरोपी को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। निदेशालय ने आरोपी को पीएमएलए कोर्ट के सामने पेश कर उसकी दस दिन की रिमांड दिए जाने की दरख्वास्त दी थी। निदेशालय ने मित्तल से मनी लॉन्ड्रिंग करने के लिए तैयार के दस्तावेजों व अन्य जानकारियों को लेकर पूछताछ करने की जरूरत बताते हुए रिमांड पर दिए जाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी को सात दिन की रिमांड पर दिए जाने कि स्वीकृति दी थी। आरोपी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उसकी चिकित्सीय जांच कराई गई। निदेशालय के अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी थी पर तब तक पता चला कि आरोपी कोरोना वायरस से संक्रमित है।
विज्ञापन