फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amolika, Sneha and Meghna next round in badminton

Lucknow News: बैडमिंटन में अमोलिका, स्नेहा व मेघना अगले दौर में

Sat, 25 Oct 2025 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Amolika, Sneha and Meghna next round in badminton
यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को हुए मुकाबलों में हाथ आजमाते खिलाड़ी।

विज्ञापन
लखनऊ। यूपीबीए की अमोलिका सिंह, लखनऊ की स्नेहा सिंह व मेघना प्रकाश ने योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में मुकाबले जीतकर शुक्रवार को प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी गोमतीनगर में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा, भूमेश उतरानी और प्रभास कुमार कुशवाहा भी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

महिला एकल के राउंड 32 में अमोलिका सिंह ने वरीय खिलाड़ी आगरा की राधा ठाकुर को 30-7 से हराया। स्नेहा सिंह ने गाजियाबाद की स्वाति को 30-7 से परास्त कर अंतिम 16 में जगह बनाई। मेघना प्रकाश ने रामपुर की गरिमा रावत को 30-11 से हराया। शीर्ष वरीय आगरा की दिव्यांशी गौतम ने गाजियाबाद की भावना को 30-9 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


दूसरी वरीय एनईआर की शिवांगी सिंह ने प्रयागराज की मान्या निषाद को 30-6 से और हापुड़ की काजल पंवार ने लखनऊ की प्रियंका गौतम को 30-11 से हराया। अलीगढ़ की आराध्या कुशवाहा, वाराणसी की तनिष्का अरोरा ने भी मैच जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष एकल के राउंड 32 में शीर्ष वरीय प्रयागराज के अंश विशाल गुप्ता ने नोएडा के आदित्य वर्मा को 30-12 से हराया। लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा ने गोरखपुर के मुदस्सिर अली खान को 30-15 से और लखनऊ के भूमेश उतरानी ने आजमगढ़ के शशांक पाठक को 30-13 से मात दी।

गोरखपुर के हुसैन अंसारी ने बिजनौर के कौशल चौधरी को 30-13 से और प्रभास कुमार कुशवाहा ने महराजगंज के शुभम यादव को 30-19 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया। बस्ती के शुभम मिश्रा, यूपी पुलिस के राजन यादव व वाराणसी के अभ्यांश सिंह ने भी अंतिम 16 में जगह बनाई।

इससे पूर्व चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के खेल सचिव और पैरालंपिक रजत पदक विजेता सुहास एलवाई ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर लिया। अवसर पर खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह सचिव, उपाध्यक्ष अरुण कक्कड़, कोषाध्यक्ष आनंद खरे व अन्य रहे। पांच लाख रुपये की कुल इनामी राशि वाली प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर यूपी टीम का चयन होगा। इसमें शामिल खिलाड़ी विजयवाड़ा में होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को हुए मुकाबलों में हाथ आजमाते खिलाड़ी।

यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को हुए मुकाबलों में हाथ आजमाते खिलाड़ी।

यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को हुए मुकाबलों में हाथ आजमाते खिलाड़ी।

यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुक्रवार को हुए मुकाबलों में हाथ आजमाते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed