फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amitabh thakur give notice on recieving gift

अमिताभ ठाकुर को बताना होगा, क्यों लिए उन्होंने 'महंगे गिफ्ट'?

Sun, 13 Dec 2015 03:34 PM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
amitabh thakur give notice on recieving gift

उत्तर प्रदेश सरकार ने निलंबित आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर के निकट संबंधियों द्वारा दिए गए गिफ्ट पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


यह नोटिस गृह विभाग के सचिव एसके रघुवंशी की ओर से जारी किया गया है। सरकार ने इसे अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमावली के खिलाफ मानते हुए जारी किया है।

इसमें कहा है कि यदि उन्होंने 15 दिनों में सूचना नहीं दी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, अमिताभ ठाकुर ने अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमावली के नियम 11 (1) के तहत राज्य सरकार को अपने पत्र दिनांक 12 सितंबर 2015 के माध्यम से अपने पिता, मां, ससुर, बाबा और चाचा द्वारा 15 अप्रैल से 10 सितम्बर 2015 के बीच दिए गए 10.50 लाख रुपये के गिफ्ट के बारे में लिखित रूप से सूचना दी थी।
विज्ञापन

'अखिलेश सरकार के इशारे पर हो रही है कार्रवाई'

amitabh thakur give notice on recieving gift

इसी गिफ्ट पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। गृह सचिव एसके रघुवंशी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अमिताभ ठाकुर ने नियमावली के नियम 11 (1) में नहीं बल्कि नियम 11(2) में गिफ्ट लिए हैं। ऐसे में उन्हें गिफ्ट लेने से पहले अनुमति लेनी चाहिए थी।

ऐसे में उन्हें 15 दिनों में स्पष्ट करना होगा कि क्यों न उन पर कार्रवाई की जाए। अमिताभ की पत्नी नूतन ठाकुर ने कहा है कि यह कार्रवाई अखिलेश यादव सरकार के इशारे पर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed