फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amitabh Thakur challenges investigation in court.

अमिताभ ने लोकायुक्त जांच को हाईकोर्ट में दी चुनौती

Tue, 25 Aug 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Aug 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Thakur challenges investigation in court.

निलंबित आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने उनके खिलाफ लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा की चल रही जांच को सोमवार को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन


याचिका में लोकायुक्त पर लोकायुक्त एक्ट-1975 और उत्तर प्रदेश लोकायुक्त शिकायत नियमावली 1977 की अवहेलना करने और उनके खिलाफ  गैर कानूनी तरीके से जांच किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि लोकायुक्त ने एक्ट की धारा 9(2), 9(3), 9(5) व 8(1) तथा शिकायत नियमावली के नियम 5 के विधिक प्रावधानों के विपरीत यह शिकायत धारा 10(1)(क) में जांच के लिए स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि गलत हलफनामा और बिना सत्यापन के दिए गए इस परिवाद की वे जांच कर ही नहीं सकते थे।

याचिका में कहा गया है कि लोकायुक्त उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर और मां-पिता के सिविल मामलों में लोकायुक्त एक्ट की धारा 8(4) के खिलाफ  जाकर हस्तक्षेप कर रहे हैं।

यह भी कहा है कि मंत्री गायत्री प्रजापति और आजम खां के मामलों में नूतन ठाकुर द्वारा की गई उनके समक्ष शिकायत और लोकायुक्त के सरकारी हेलीकॉप्टर की निजी यात्रा में दुरुपयोग की शिकायत के चलते वे ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने अदालत से जांच को रोके जाने की गुजारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed