फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amitabh bachchan shoot videos for kumbh

कुंभ और प्रयागराज से जुड़ी यादों को अमिताभ बच्चन ने किया साझा, जारी किए वीडियो

Sun, 06 Jan 2019 11:57 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sun, 06 Jan 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan shoot videos for kumbh
अमिताभ बच्चन द्वारा जारी वीडियो

प्रयागराज कुंभ से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की यादें भी जुड़ी हैं। अपनी इन्हीं यादों का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रयागकुंभ 2019 का प्रचार शुरू किया है। राज्य सरकार के आग्रह पर बिग बी ने न केवल निशुल्क चार लघु फिल्में बनाई हैं, बल्कि आगे भी कुंभ के प्रचार में हरसंभव मदद का वादा किया है। इन फिल्मों में अमिताभ का संदेश है-सचमुच! अद्भुत और अद्वितीय होता है प्रयाग कुंभ।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने गत दिनों मुंबई में अमिताभ बच्चन से मुलाकात कर कुंभ के लिए एड फिल्म बनाने का आग्रह किया था। पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने भी अमिताभ को पत्र लिखकर एड फिल्म बनाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


अवस्थी ने बताया कि गीतकार प्रसून जोशी और अमिताभ बच्चन ने चार लघु फिल्में तैयार की हैं। इन फिल्मों में उन्होंने प्रयागकुंभ को लेकर केवल अपने मन की बात कही है। अमिताभ ने पहले ही कह दिया था कि वे खुद प्रयाग के हैं, इसलिए कुंभ के लिए जो दिल में है, वही कहेंगे। सोशल मीडिया पर इन लघु फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा तो बचपन ही बीता है प्रयागराज में

बिग बी कहते हैं, कुंभ के साथ न जाने कितनी यादें जुड़ी हैं मेरी। मेरा तो बचपन ही बीता है प्रयागराज में। सुबह-सुबह चार बजे उठकर पहुंच जाते थे संगम में स्नान करने। पहले त्रिवेणी की मिट्टी को शरीर पर लगाया और फिर लगाई डुबकी। मंत्र तो पता नहीं होते थे, लेकिन होठों से बुदबुदाते जरूर थे। पोंटून पूल देखकर सोचते थे कि इसे बनाया कैसे होगा, इतने सारे लोगों का भार कैसे उठा लेता है, बड़े होकर साइंस समझ में आया। 

जब-जब गया हूं, अचंभित होकर लौटा हूं
बिग बी बताते हैं, मुझे दो-तीन बार कुंभ जाने का सौभाग्य मिला है। जब-जब गया हूं वहां से अचंभित होकर ही लौटा हूं। इतने सारे लोग भक्ति और आस्था के लिए एक साथ... एक जगह... मानवता का यह महोत्सव सचमुझ अद्भुत होता है। आपको पता है यूनेस्को ने भी कुंभ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर माना है। हमारे देश के लिए यह गर्व की बात है।

संगम स्नान से मिलती है नई ऊर्जा

बिग बी का मानना है, कुंभ में आस्था तो है ही, विज्ञान भी है। आकाश में विशेष नक्षत्र मिलते हैं तब धरती पर कुंभ होता है। सूर्य और चंद्रमा मकर में प्रवेश करते हैं, उसी समय बृहस्पति वृषभ में प्रवेश करता है तब होता है कुंभ। उस समय संगम में स्नान करने से मस्तिष्क, शरीर और आत्मा में नई ऊर्जा भरती है, अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा भर जाती है। चित्त एकदम प्रसन्न होता है।

बड़ी फेमस है प्रयागराज की दूध-जलेबी
बिग बी कहते हैं, प्रयाग में एक से एक अद्भुत चीजें देखने को मिलती हैं। जैसे वहां की हनुमान की प्रतिमा। हनुमान की प्रतिमा तो कई देखी होगी लेकिन प्रयागराज जैसी नहीं देखी होगी, लेटे हुए हनुमानजी हैं। वहां संगम के पास जो किला है उसके पास ही है यह मंदिर। बांध के हनुमान के नाम से प्रसिद्ध है यह जगह। बचपन में बहुत जाते थे वहां, आते समय दूध-जलेबी खाते थे। बड़ी फेमस है वहां की दूध जलेबी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed