फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amitabh bachchan's farm are safe from rain

बेमौसम बारिश से नहीं खराब हुई अमिताभ की फसल

Wed, 22 Apr 2015 12:43 PM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Apr 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan's farm are safe from rain

बेमौसम बारिश से जहां जिले में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। पर काकोरी इलाके का मुजफ्फरनगर पलिया (चौधरीखेड़ा) में अमिताभ बच्चन के 24 बीघा खेत में गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


कारण, सही टाइम पर बोआई, कटाई और मंड़ाई की गई। संसाधनों के इस्तेमाल से समय की बचत हुई। उनके खेतों में 200 क्विंटल गेहूं पैदा हुआ।

यह बात अलग है कि इस साल पैदावार पिछले साल के मुकाबले करीब 20 फीसदी कम रही।
मुजफ्फरनगर पलिया (चौधरीखेड़ा) गांव भी फसल की बर्बादी से अछूता नहीं।

पर अमिताभ बच्चन के खेतों में नुकसान नहीं पहुंचा। केयरटेकर राजेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि 15 और 16 मार्च को बारिश से पहले ही फसल तैयार हो गई थी।

इससे टाइम मिल गया और बारिश आने से पहले फसल समेट ली गई। गांव के किसान आजाद लोधी भी कहते हैं कि बिग बी के फार्म हाउस में बोआई से कटाई तक सब तय समय पर होता है।
विज्ञापन


यही कारण है कि उनकी फसल पहले तैयार हो गई। जब गांव के अन्य किसान फसल कटान के लिए इंतजार कर रहे थे उनके फार्म हाउस में कटान हो गई।

मशीनों से हुआ काम आसान

amitabh bachchan's farm are safe from rain

मशीनों के कारण काम आसान हो गया। इसलिए उनकी फसल बर्बादी से बच गई। गांव के सभी किसान यूं ही लकी नहीं रहे।

उनकी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा लेकिन सर्वे में बिग बी की फसल को नुकसान नहीं होने के कारण इलाके में नुकसान न होने की बात कह मुआवजा मुक्त दर्शा दिया गया।

गांव में ही बिग बी के फार्म हाउस से चंद मीटर की दूरी पर खेती करने वाले किसान विनोद की गेहूं की फसल बारिश से 40 फीसदी तक बर्बाद हुई है।

वे कहते हैं- का कही खेतन में तैयार गेहूं की कटान में सुस्ती भारी पड़ी। चौधरीखेड़ा के लेखपाल नत्थाराम ने बताया, बेमौसम बारिश के बाद रिव्यू सर्वे रिपोर्ट में बच्चन परिवार की 24 बीघा जमीन पर हुई गेहूं की खेती पर किसी तरह का नुकसान नहीं होने की बात सामने आई है। इसलिए इन्हें मुआवजे से मुक्त चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed